अर्जुन की छाल की चाय से मिलेंगे ये 6 फायदे

By Shilpy Arya
17 May 2022, 12:42 IST

डॉ. दीक्षा भावसार सवलिया से जानते हैं, अर्जुन की छाल की चाय पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

भावनात्मक बढ़ावा

अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करना दुख और उदासी महसूस करने वाले लोगों के लिए गुणकारी होता है।

इच्छाशक्ति मजबूत बनाए

अर्जुन की छाल की चाय पीने से आपकी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से आप अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

पाचन सुधारे

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए आपको अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।

सांस संबंधी दिक्कत दूर करे

यह चाय फेफड़ों में जमा अतिरिक्त कफ और पित्त को संतुलित करने का काम करती है। यह सांस से जुड़ी दिक्कतों से आराम दिलाती है।

एक्सपर्ट के अनुसार

अर्जुन टी का सेवन बहुत फायदेमंद है। रात 9 बजे के बाद आप इसे अपने माता-पिता को भी दे सकते हैं।

हार्ट के लिए गुणकारी

इस चाय का सेवन करने से हृदय की पंपिंग क्षमता में सुधार लाने में मदद मिलती है।

मांसपेशियां मजबूत बनाए

अर्जुन की छाल की चाय पीने से हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आप रोजाना 1 कप चाय का सेवन कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल की चाय बनाने का तरीका

<li>10 ग्राम अर्जुन की छाल के काढ़े को 400 मिली पानी में 8 घंटे के लिए भिगोएं।</li> <li>इसमें 400 मिली गाय का दूध मिलाकर उबालें।</li> <li>जब तक यह 400 मिली ना रह जाए तब तक उबालें।</li>

टिप्स

आप इसका इस्तेमाल पानी और दूध के साथ उबालकर भी कर सकते हैं। इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

अर्जुन की छाल की चाय पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं लेकिन हृदय रोग के पीड़ितों को इसका सेवन एक्सपर्ट की राय पर करना चाहिए। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com