Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

घर पर मल्टीविटामिन पाउडर कैसे बनाएं? जानें एक्सपर्ट से

कई लोग शरीर में पोषक तत्वों की कमी से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को मल्टीविटामिन्स को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन घर पर मल्टीविटामिन पाउडर को बनाकर खाया जा सकता है। आइए लेख में जानें -  

how to make multivitamin powder at home in hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग अनहेल्दी फूड्स खाते हैं। इसके कारण बहुत से लोग शरीर में पोषक तत्वों की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही, डॉक्टर लोगों को मल्टीविटामिन्स के सप्लीमेंट्स को खाने की भी सलाह दी जाती है, लेकिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए मल्टीविटामिन पाउडर को घर पर ही बनाकर लिया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानते हैं कि घर पर मल्टीविटामिन पाउडर कैसे बनाएं?

घर पर मल्टीविटामिन पाउडर कैसे बनाएं? - ghar par multivitamin powder kaise banaye in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, शरीर में ओमेगा-3 हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए घर पर मल्टीविटामिन पाउडर को बनाकर, इसका सेवन किया जा सकता है।

इसके लिए 100 ग्राम अलसी के बीज, 100 ग्राम कद्दू के बीज, 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज, 100 ग्राम सफेद तिल और 100 ग्राम चिया सीड्स को ले लें। इसके बाद इन बीजों को 1 पैन में डालकर 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर रोस्ट करें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब इनके ठंडा होने पर अच्छे से पीस लें और एयरटाइट जार में स्टोर कर लें।

इसे भी पढ़ें: मल्टीविटामिन लेने की जरूरत कब पड़ती है? जानें इसके फायदे और नुकसान

how to make multivitamin powder at home in hindi 1

कैसे करें मल्टीविटामिन पाउडर का सेवन? - multivitamin powder kaise khaye in hindi

अब इस मल्टीविटामिन पाउडर को नियमित रूप से आधा से 1 चम्मच रोटी में, खिचड़ी, दलिया, सूप, स्मूदी, मिल्कशेक, दही, सब्जियों या सलाद में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, इस मल्टीविटामिन पाउडर को गर्म पानी या दूध में डालकर इसका सेवन किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसको लेने के बाद दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, जिससे शरीर को हाइड्रेट करने में मदद मिलती है।

मल्टीविटामिन पाउडर के फायदे - multivitamin powder khane ke fayde in hindi

अर्चना जैन के अनुसार, मल्टीविटामिन पाउडर में फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और कई अन्य विटामिन्स होता हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसको खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

- मल्टीविटामिन पाउडर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

- इस पाउडर का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप दूध के साथ मल्टीविटामिन ले सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

- इस पाउडर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने और इसके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

- मल्टीविटामिन के पाउडर का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

- मल्टीविटामिन पाउडर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

- मल्टीविटामिन के पाउडर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने, मांसपेशियों को मजबूती देने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

सावधानियां

मल्टीविटामिन पाउडर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी होने की समस्या होने, प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफिडिंग के दौरान, कब्ज होने, गैस, ब्लोटिंग या पाचन से जुड़ी अधिक समस्या होने पर या इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने और किसी भी मेडिकल कंडीशन में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

मल्टीविटामिन पाउडर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने, खून की कमी को दूर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को एनर्जी देने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में सावधानियों के साथ करें। इनमें से किसी भी सीड्स से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

लंबे समय तक सेक्स न करने का मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 21:32 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 03, 2025 21:32 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 03, 2025 21:32 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content