Doctor Verified

स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बढ़ेगी आंखों की रोशनी

Tips To Take Care Of Eyes In Spring Season: स्प्रिंग सीजन में अचानक से मौसम बदलता है, इस कारण इस मौसम में आंखों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, बढ़ेगी आंखों की रोशनी


Tips To Take Care Of Eyes In Spring Season: स्प्रिंग का सीजन लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन इस मौसम में जरा सी लापरवाही से कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम हो सकता हैं। इस मौसम में शरीर के साथ आंखों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इस समय ेआंखों में जलन, खुजली और इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं। अचानक से मौसम बदलने के कारण धूप के संपर्क में आने से बच्चों में एलर्जी होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। अक्सर इस समय आंखों में आंखे लाल होना, खुजली, पफीनेस, आंखों से सफेद पदार्थ निकलना, आंसू और आंखों में दर्द की समस्या हो सकती हैं।  स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। इन टिप्स की मदद से आंखे हेल्दी रहेगी और इंफेक्शन से भी बचाव होगा। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल कैसे करें।

आंखों को ठंडे पानी से धोएं

स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए आंखों को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से आंखों में इंफेक्शन होने के चांसेज कम होंगे और रेडनेस भी कम होगी। लेकिन ध्यान रखें आंखों को धोने से पहले हाथ को अच्छे से वॉश करें। कई बार गंदे हाथों से आंख को हाथ लगाने से इंफेक्शन हो सकता है।

आस-पास साफ-सफाई रखें

कई बार आसपास की धूल से आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अपने आसपास रखी चीजों को किसी अच्छे कीटाणुनाशक से साफ करें। साथ ही बहुत ज्याद रूम फ्रेशनर का उपयोग से भी बचें। कई बार इन चीजों से भी आंखों में दिक्कत हो सकती है।

eyes

हेल्दी डाइट का सेवन करें

स्प्रिंग सीजन में आंखों को समस्याओं से बचाने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करें। डाइट में साबुत अनाज, अंडे, अनाज, दूध और जिंक को शामिल करें। ऐसा करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं। डाइट में इन चीजों के सेवन से बीमारियों से बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- आंखों से जुड़ी इन 4 समस्याओं को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकते हैं संकेत

सनग्लासेस पहनें

स्प्रिंग सीजन में अक्सर काफी तेज हवा चलती है। इस कारण धूल के कण आंखों में जा सकते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए सनग्लासेस अवश्य पहनें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सनग्लासेस अच्छी क्वालिटी का हो। सनग्लासेस पहनने से सूरज से निकलने वाली हानिकारकण किरणों और धूल के कण से बचाव होता हैं।

आंखों पर ठंडी पट्टी रखें

स्प्रिंग सीजन में कई बार आंखों में खुजली और रेडनस की समस्या हो जाती है। ऐसे में आंखों की देखभाल करने के लिए आंखों पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें। ऐसा करने से आंखों का दर्द कम होने के साथ खुजली और रेडनेस की समस्या से राहत मिलेगी।

स्प्रिंग सीजन में आंखों की देखभाल करने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, आंखों में समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

रोने के बाद आंखों में होती है जलन और खुजली, तो राहत के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version