Health Issues That Can Cause Eye Burning In Hindi: आंखों में जलन होना एक सामान्य समस्या लगती है। कई बार देर रात तक जगने की वजह से भी आंखों में जलन होने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार आंखों में होने वाली जलन की अलग-अलग वजहें भी हो सकती हैं? यहां तक कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी आंखों में जलन शुरू हो जाती है। सवाल है ऐसे में क्या किया जा सकता है? आपको चाहिए कि पहले समस्या पर फोकस करें, इसके बाद इसका समाधान पर काम करें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से आंखों में जलन हो सकती है।
एलर्जी- Allergies
आंखें में जलन होने की सबसे कॉमन वजह है, एलर्जी। अगर आपको एलर्जिक राइनाइटिस है या किसी और तरह की एलर्जी है, तो आखों में जलन की मसस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई बार लोगों को पेट्स के कारण भी एलर्जी हो जाती है, जो आंखों में जलन पैदा करने का कारण बनती है। अगर आप पेट्स रखते हैं, तो उन्हें छूने के बाद कभी-भी अपनी आंखों को न छुएं। अगर आंखों में कोई दिक्कत हो रही है, तो पहले हाथों के वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें: आंखों में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
ब्लेफेराइटिस- Blepharitis
ब्लेफेराइटिस को सामान्य भाषा में कहते हैं, आंखों में सूजन और खुजली होना। क्लीवलैंड क्लिनिक की मानें, तो ब्लेफेराइटिस एक क्रॉनिक कंडीशन है। इसके होने में आंखां में जलन होने लगती है। हालांकि, यह संक्रामक नहीं है। लेकिन, इस बीमारी के होने पर आंखों के आसपास काफी ज्यादा सूजन हो जाती है और दर्द भी होने लगता है। इस तरह की कंडीशन होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आंखों की जलन और पानी आने की समस्या दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपाय, गर्मी में आंखों को मिलेगी ठंडक
ड्राई आई- Dry Eye
ड्राई आई का मतलब है कि आंखां में सूखापन। जब आंखें पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बना पाती है, तो आंखों में सूखापन होने लगता है। इससे आंखों में जलन, खुजली जैसी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। असल में, आंखों में लुब्रिकेशन के कारण यह समस्या होती है। ड्राई होने पर आंखों में चुभन जैसा अहसास होता है। इस स्थिति में जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क कर आंखों में बनाए रखने वाले आई ड्रॉप का यूज करें।
इसे भी पढ़ें: बारिश में भीगने के बाद आंखों में हो रही है खुजली और जलन की समस्या, तो राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पिंक आई- Pink Eye (conjunctivitis)
पिंक आई, जिसे हम कंजक्टिवाइटिस के नामे से भी जानते हैं। कंजक्टिवाइटिस होने पर आंखें लाल हो जाती हैं, खुजली होने लगती है और आंखें लाल भी हो जाती हैं। यही नहीं, आंखें में सूजन भी नजर आने लगती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है। इसलिए, पिंक आई होने पर प्रभावित व्यक्ति के संपर्क से स्वस्थ लोगों को दूर रहना चाहिए।
ऑक्युलर रोजेशिया- Ocular Rosacea
ऑक्युलर रोजेशिया भी एक किस्म की आंखों से संबंधित बीमारी है। यह बीमारी होने पर भी आंखों में जलन, दर्द और खुजली होने लगती है। यहां तक कि आंखों में सूजन भी हो जाती है। ऑक्युलर रोजेशिया होने की स्थिति में जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क कर अपना इलाज करवाएं। इस बीमारी की शुरुआत धीरे-धीरे होती है, जो कि स्किन से शुरू होते हुए आंखों तक पहुंचती है।
आंखों की जलन को कैसे कम करें- How To Prevent Burning Eyes In Hindi
- उन चीजों से दूर रहें, जिनसे आपकी एलर्जी ट्रिगर होती है।
- आंखों को मलने से बचें। आंखों को रगड़ने से जर्म्स और बक्टीरिया फैल सकते हैं।
- स्विमिंग के दौरान गॉगल पहनें, ताकि केमिकल युक्त पानी आपकी आंखों में न जा सके।
- अपनी पर्सनल चीजें, जैसे मेकअप किट, टॉवल आदि किसी से शेयर न करें।
image credit: freepik