
मानसून में हम सभी को गर्मी से काफी राहत मिलती है। लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में आपको सर्दी, जुकाम और खांसी के साथ ही संक्रमण का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, मानसून में त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याएं होना भी बेहद आम है। खासकर, बारिश में भीगने के बाद आपको आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। बारिश में भीगने की वजह से आपको आंखों में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए मानसून के मौसम में अधिकतर लोगों को बारिश में भीगने के बाद आंखों में जलन और खुजली की दिक्कत होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग आई ड्राप खरीदकर आंखों में डाल लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी आंखों की जलन और खुजली से शांत हो सकती है।
1. खीरे की स्लाइस
अगर मानसून के मौसम में बारिश में भीगने के बाद आपकी आंखों पर जलन और खुजली होने लगी है, तो आप खीरे की स्लाइस को आंखों पर रख सकते हैं। इसके लिए आप खीरे की पतली और गोल स्लाइस काट लें। अब इन्हें अपने आंखों पर रखें और थोड़ी देर के लिए रिलैक्स करें। 5-10 मिनट तक खीरे की स्लाइस को आंखों पर रखकर छोड़ दें। आप ऐसा रोजाना एक से दो बार कर सकते हैं। इससे आपको को ठंडक मिलेगी और जलन से राहत मिलेगी।
2. ठंडी सिंकाई
आंखों की ठंडी सिंकाई करने से भी जलन और खुजली से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप बर्फ का टुकड़ा लें और इसे कपड़े पर बांध लें। इसके बाद इसे अपनी आंखों पर लगाएं। आइस पैक को लगाने से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में आराम मिल सकता है। आप दिन में 2-3 बार आंखों पर आइस पैक रख सकते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और खुजली भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- आंखों में जलन क्यों होती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
3. आलू की स्लाइस
अगर बारिश में भीगने की वजह से आपकी आंखों पर जलन और खुजली हो रही है, तो आलू के स्लाइस कारगर साबित हो सकते हैं। आलू के स्लाइस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आलू की स्लाइस आंखों को ठंडक भी पहुंचाती हैं, जिससे जलन शांत होती है। इसके लिए आप आलू के स्लाइस काट लें। इन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद, आलू के स्लाइस को आंखों पर रखें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। आप ऐसा दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।
4. गुलाब जल
गुलाब जल भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुलाब जल में हाइड्रेटिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ड्राई आंखों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप नैचुरल गुलाब जल लें। इसकी दो-दो बूंद आंखों में डालें और फिर थोड़ी देर के लिए आराम करें। यानी आप आई ड्रॉप के रूप में गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दिन में 2-3 बार गुलाब जल को अपनी आंखों में डाल सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- आंखों की थकान और जलन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
5. टी बैग
आंखों की जलन और खुजली को शांत करने के लिए आप टी बैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग लें। इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे अपनी आंखों पर रखें। 15 मिनट बाद इन्हें आंखों से हटा लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। रोजाना आंखों पर टी बैग रखने से जलन की समस्या दूर होती है और आंखें फ्रेश लगती हैं।
Read Next
Epigastric Pain: पेट के ऊपरी हिस्से में हो रहा है दर्द, तो राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version