Daily Eye Care Tips: आंखें शरीर का नाजुक हिस्सा होती है। जरा सी लापरवाही के कारण आंखों में कई समस्याएं हो सकती हैं। अक्सर लोग आंखों की देखभाल पर कम ध्यान देते हैं। आज के समय में जब अधिकतर लोगों का लंबा समय स्क्रीन पर बितता है, तो आंखों की देखभाल करना और जरूरी हो जाता है। आंखों को ध्यान न देने पर दृष्टि कमजोर होने के साथ दृष्टि संबंधी समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आंखों को हेल्दी रखने के लिए रोजमर्रा की जिदंगी में आंखों की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। रोजाना आंखों की देखभाल करने के लिए स्वस्थ डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर भी स्वस्थ रहता हैं। रोजाना आंखों की देखभाल कैसे करें, इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
हेल्दी डाइट
आंखों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना भी जरूरी होता है। हेल्दी डाइट से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंख संबंधित बीमारियों से बचाव होता हैं। विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, कॉपर और बीटा कैरोटीन जैसे कुछ पोषक आंखों को हेल्दी रखते हैं। डाइट में गाजर, पालक, ब्रोकली और शकरकंद को शामिल करें।
धूम्रपान से बचें
धूम्रपान शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ आंखों की समस्याओं को भी बढ़ा सकता हैं। धूम्रपान होने से मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी समस्या बढ़ने की संभावना बढ़ती है। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में भारी धूम्रपान करने वालों को मोतियाबिंद होने की संभावना तीन गुना अधिक होती है। ऐसे में आंखों को हेल्दी रखने के लिए धूम्रपान करने से बचें।
नियमित आई चेकअप
आंखों को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित आई चेकअप अवश्य कराएं। ऐसा करने से समय से पहले ही आंखों से संबंधित बीमारियां का पता लगाया जा सकता है और आंखों को हेल्दी रखने के लिए चश्मा और दवाइयां दी जा सकें। नियमित आई चेकअप हमें कई तरह के जोखिम से बचाता है।
इसे भी पढ़ें- ठीक से नींद नहीं आती तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो, समस्या से मिलेगी राहत
सनग्लासेस का उपयोग करें
सूरज से निकलने वाली किरणों से बचने के लिए सनग्लासेस का उपयोग अवश्य करें। सनग्लासेस यूवी किरणों से बचाने के साथ धूल, मिट्टी और प्रदूषण से भी बचाते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सनग्लासेस अच्छी क्वालिटी का ही पहनें।
व्यायाम करें
आंखों को हेल्दी रखने के लिए व्यायाम करना जरूरी होता है। व्यायाम करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और दृष्टि संबंधी समस्याएं भी कम होती हैं। व्यायाम करने से वजन भी नियंत्रण में रहता है और कई बीमारियों का जोखिम कम होता है।
रोजाना आंखों की देखभाल के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर इन तरीकों को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik