
How To Get Good Sleep Naturally: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। अगर शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता है, तो हम दिनभर थकावट और सुस्ती महसूस करते हैं। कई लोगों को थकावट होने के बावजूद भी नींद नहीं आती है। ऐसे में वो रातभर जगे रहते हैं या बार-बार नींद से उठते रहते हैं। यह समस्या बढ़ते-बढ़ते स्लीप एपनिया या नींद से जुड़ी अन्य परेशानियों का कारण बनने लगती है। अगर इसके कारणों की बात करें, तो ओवरथिंक करने, ज्यादा तनाव लेने या खराब खानपान के कारण यह परेशानी हो सकती है। लेकिन अगर आप कुछ टिप्स फॉलो करते हैं, तो आपको नेचुरल तरीके से नींद आ सकती है।
ठीक से नींद न आने पर फॉलो करें ये खास टिप्स- How To Sleep Better At Night Naturally
रात में कैफीन का सेवन न करें- Avoid Caffeine Intake
शाम में लेट या रात के दौरान चाय-कॉफी पीना भी आपकी नींद को रोक सकता है। इनमें कैफीन पाया जाता है, जो एक एक्टिव कंपाउंड है। इसके सेवन से बॉडी और माइंड एक्टिव रहते हैं और नींद नहीं आती है। इसलिए सोने से करीब चार घंटे पहले कैफीन का सेवन न करें।
अपना स्क्रिन टाइम बैलेंस करें- Balance Your Screen Time
आपका स्क्रिन टाइम भी नींद न आने का कारण बन सकता है। कई बार हम सोने से कुछ देर पहले तक मोबाइल या लैपटॉप चलाते रहते हैं। दरअसल, इलैक्ट्रॉनिक डिवाइजेस में से ब्लू लाइट निकलती है। ज्यादा देर तक ब्लू रेज के कारण हमारी आंखों और दिमाग पर जोर पड़ता है। इसलिए हमें काफी देर तक नींद नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें- डिप्रेशन में नींद न आने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसका सही इलाज
रात में देरी से खाना न खाएं- Avoid Late Night Dinner
अगर आप रात में देरी से खाना खाते हैं, तो इससे आपकी नींद उड़ सकती है।, खाना पचने के साथ ही शरीर एनर्जी प्रड्यूज करने लगता है। इसके कारण बॉडी और माइंड एक्टिव रहते हैं और हमें काफी देर तक नींद नहीं आती है।
फिजिकल वर्कआउट करना शुरू करें- Do Exercise Daily
अगर आपको अक्सर नींद न आने की समस्या रहती है, तो इसका कारण आपके शरीर की सुस्ती हो सकती है। इसलिए डेली वर्कआउट करने की आदत जरूर बनाएं। इससे आपको मेंटली और फिजिकली फिट रहने में मदद मिलती है।
सोने से पहले थोड़ा वॉक करें- Walk Before Sleep
अगर आप सोने से पहले थोड़ा वॉक करते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद आती है। दरअसल, इससे हमारा खाना भी ठीक से पच जाता है। साथ ही आपको थकावट होने से अच्छी नींद आ पाती है।
इसे भी पढ़ें- रात में ठीक से नींद न आने के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं ये 5 गलतियां, जरूर करें बदलाव
तनाव से दूरी बनाए रखें- Avoid Stress
अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं, तो यह भी नींद न आने का कारण बन सकता है। तनाव लेने के कारण हम ओवरथिंक करने लगते हैं। ओवरथिंक करने के कारण हमारा ब्रेन एक्टिव रहता है और हमें काफी देर तक नींद नहीं आ पाती है।
इन टिप्स को फॉलो करने से आपको हेल्दी स्लीप लेने में मदद मिलेगी। लेकिन इनके बावजूद भी अगर आपको फर्क नजर नहीं आता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
Read Next
लगातार पैर हिलाने या एक ही काम को बार-बार करने की आदत है स्टिमिंग, जानें इसे कैसे करें कंट्रोल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version