रात में ठीक से नींद न आने के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं ये 5 गलतियां, जरूर करें बदलाव

कई लोगों को ठीक से नींद नहीं आने की समस्या रहती है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं नींद नहीं आने के पीछे की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में ठीक से नींद न आने के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं ये 5 गलतियां, जरूर करें बदलाव

आज की भाग-दौड़ भरी लाइफ में ठीक से नींद नहीं आना एक आम समस्या बन गई है। लेकिन लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने से सेहत पर अन्य भी कई तरीकों से प्रभाव पड़ सकता है। इससे त्वचा के साथ-साथ पाचन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी होता है। हाल ही में फिटनेस कोच शिवांगी देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने नींद नहीं आने के पीछे हमारे द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बात की है। आइये जानते हैं। 

स्क्रीन के सामने रहना 

सोने से पहले स्मार्टफोन, लैपटॉप का इस्तेमाल करना बहुत से लोगों की आदत में शामिल होता है। दरअसल, स्क्रीन से निकलने वाली लाइट आखों में मौजूद रेटीना को प्रभावित करती है, जिससे नींद में बाधा आने लगती है। ऐसी स्थिति में मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है। 

स्ट्रेस या एंग्जाइटी 

स्ट्रेस या एंग्जाइटी में रहना भी नींद में बाधा आने का एक बड़ा कारण माना जाता है। स्ट्रेस भी शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को कम कर देता है। इससे शरीर में यह हार्मोन नहीं बन पाते हैं, जिससे नींद नहीं आने की समस्या रहती है। 

ज्यादा कैफीन का सेवन 

ज्यादा कैफीन लेने से भी नींद नहीं आने की समस्या बनी रहती है। इसपर हुई कुछ स्टडीज के मुताबिक सोने से 6 घंटे पहले तक आपको कैफीन लेने से बचना चाहिए। सोने से तुरंद पहले कैफीन लेने से बार-बार नींद टूटने की समस्या हो सकती है। 

ज्यादा सोना 

कई बार जरूरत से ज्यादा या फिर दिन में सोने की आदत फॉलो करने से भी नींद में बाधा आ सकती है। इसलिए आपको केवल 6 से 8 घंटे की हेल्दी नींद ही लेनी चाहिए। इससे नींद में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है। 

इसे भी पढ़ें - पूरी रात एसी चलाकर सोना हो सकता है खतरनाक, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

गहरी नींद लेने के लिए क्या करें? 

  • अच्छी और गहरी नींद लेने के लिए आपको रात में सोने से पहले योग और मेडिटेशन करना चाहिए। 
  • इसके लिए आप टी ट्री या फिर लैवेंडर ऑयल से सिर की मसाज भी कर सकते हैं। 
  • इसके लिए धूम्रपान और शराब पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • गहरी नींद लेने के लिए आपको अपने खान-पान के पैटर्न में भी बदलाव करना चाहिए। 

Read Next

Groin Pain: ग्रोइन का दर्द क्यों होता है? जानें इससे बचाव के उपाय

Disclaimer