आजकल महिलाएं हों या पुरुष सभी आइब्रो को सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स लेते हैं। यहां तक कि लोग लेजर से अपनी आइब्रो सेट भी करवाते हैं। कुछ लोगों की आइब्रो बचपन से ही घनी और सुंदर होती हैं तो वहीं कुछ लोगों की आइब्रो पतली होती हैं। आइब्रो घनी न होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आइब्रो घनी नहीं होती हैं तो चेहरा का लुक सही नहीं लगता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आइब्रो के बाल बढ़ाने के लिए क्या करें और कौन सा तेल (Eyebrows ke baal kaise badhaye) लगाएं। अगर आप भी अपनी आइब्रो यानी भौहों को घना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) आइब्रो को घना बनाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं।
आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय | Ayurvedic Remedies For Beautiful Eyebrows In Hindi
डॉक्टर ने बताया कि आइब्रो आपके जीन के हिसाब से होती हैं। अगर आपके परिवार में लोगों की आइब्रो पतली हैं तो आने वाली पीढ़ी की आइब्रो भी पतली हो सकती हैं। लेकिन कई बार शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण महिलाओं की आइब्रो पतली या ज्यादा मोटी यानी घनी हो जाती हैं। अगर आपकी आइब्रो हार्मोनल इंबैलेंस के कारण पतली या घनी हुई हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करने के साथ हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और रोजाना एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करना चाहिए। इसके अलावा इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमाकर भी आपको लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: आईब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके
टॉप स्टोरीज़
1. अभ्यंग - Abhyanga
डॉक्टर ने बताया कि आइब्रो को घना बनाने के लिए जरूरी है कि आप आइब्रो केयर रूटीन फॉलो करें। जिसमें सबसे जरूरी है अभ्यंग यानी ऑयल लगाना। आप रोजाना अपनी आइब्रो पर तेल लगाएं, जैसे कि आप अपने शरीर पर और बालों में लगाते हैं। ध्यान रखें कि आइब्रो पर बादाम का तेल, अरंडी का तेल (castor oil) या नारियल का तेल लगाएं। रोजाना अभ्यंग करने से आपको समय के साथ आइब्रो में बदलाव देखने को मिलने लगेंगे। इससे आइब्रो घनी हो सकती हैं और आइब्रो झड़ने की समस्या भी नहीं होती है। इन तेलों में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो को हेल्दी बनाने में सहायक होते हैं। आप एलोवेरा जेल भी आइब्रो पर लगा सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: Eyebrow Dandruff: आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या क्यों होती है? जानें बचाव के तरीका
2. लेप
आइब्रो को हेल्दी और घना बनाने के लिए आप लेप लगाएं। इसके लिए आप गुड़हल, मुलेठी या भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तीनों हर्ब आपके बालों के लिए भी बेहद लाभदायक होती हैं, जिनका इस्तेमाल आइब्रो को घना और हेल्दी बनाने के लिए किया जा सकता है। इसे लगाने के लिए आप तीनों में से किसी भी एक हर्ब को लेकर इसे पानी के साथ पिसकर लेप तैयार करें और फिर इस लेप को आइब्रो के ऊपर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद लेप को पानी से साफ करें। नियमित रूप से इनका इस्तेमाल करने से आपको लाभ मिल सकता है।
3. मसाज - Massage
आइब्रो को घना बनाने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। रोजाना हल्के हाथों से आइब्रो की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिसका अच्छा असर आइब्रो की ग्रोथ पर पड़ता है। इसके अलावा डॉक्टर ने बताया कि जैसे लोग अपने बालों को कंघी करते हैं वैसे ही आइब्रो पर भी रोजाना ब्रश करना चाहिए।
आइब्रो को घना बनाने में ये तीनों आयुर्वेदिक उपाय फायदेमंद और असरदार साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपकी समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik