
What To Mix With Honey For Face In Hindi: शहद का उपयोग सदियों से औषधि के तौर पर किया जाता रहा है। शहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शहद का उपयोग त्वचा और बालों के लिए भी किया जाता है। शहद में विटामिन, अमीनो एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा, शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप अपनी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए शहद का उपयोग कर सकते हैं। शहद त्वचा के कील-मुहांसों को दूर करने, दाग-धब्बों को मिटाने और पिगमेंटेशन को हटाने का काम करता है। चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। शहद में मॉश्चराइजिंग गुण भी होते हैं, इसलिए आज त्वचा में नमी को लॉक करने में भी मददगार है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शहद में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (What To Mix With Honey for Face in Hindi)? या फिर चेहरे पर शहद कैसे लगाएं? आइए जानते हैं स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप शहद में किन चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं -
शहद में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं - What To Mix With Honey For Face In Hindi
शहद और दूध
आप शहद में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन के दाग-धब्बों को साफ़ करने में बहुत लाभकारी है। शहद और दूध का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए नैचुरल क्लींजर का काम करता है। यह त्वचा को क्लीन और मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसके लिए आप दो चम्मच शहद में दो चम्मच दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
शहद और केला
आप अपने चेहरे पर शहद में केला मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें। शहद और केले का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा के पिंपल्स, झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स को दूर करने में मदद करता है। इसे लगाने से त्वचा की रंगत में भी सुधार आता है। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं।
शहद और गुलाब जल
आप शहद में गुलाब जल मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को साफ करता है। इसे लगाने से स्किन से एक्ने, दाग-धब्बे और डार्क स्पॉट्स से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच गुलाब जल मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।
इसे भी पढ़ें: रूखी त्वचा पर शहद कैसे लगाएं? जानें प्रयोग के 4 तरीके और पाएं सॉफ्ट स्किन
शहद और दही
चेहरे पर आप शहद को दही के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच शहद को 2 चम्मच दही के साथ मिलाएं। इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह स्किन के पिंपल्स, झुर्रियों और टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर करने में भी मदद मिलेगी। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में नैचुरल ग्लो आएगा।
इसे भी पढ़ें: स्किन पर लगाएं ऑलिव ऑयल और शहद का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे
आप स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में दूध, केला, दही और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।