Remedy For Dark Underarms: कुछ लोगों को डार्क अंडरआर्म्स के कारण शर्मिंदगी महसूस होती है। डार्क अंडरआर्म्स के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण है अंडरआर्म्स को ठीक से साफ न करना। सफाई न होने के कारण अंडरआर्म्स में गंदगी की एक परत जमती जाती है और कुछ समय में यह लेयर त्वचा पर पर्मानेंट नजर आने लगती है। इसके अलावा अगर अंडरआर्म्स में मेलेनिन अधिक बनता है, तो त्वचा का रंग ज्यादा गहरा हो सकता है। मेलेनिन एक पिगमेंट है जिससे त्वचा को रंग मिलता है। अंडरआर्म्स एरिया में ज्यादा शेव या वैक्स करने के कारण भी त्वचा में कालापन नजर आने लगता है। डिओडोरेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी अंडरआर्म्स एरिया डार्क हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का एक आसान नुस्खा। इसे आप आसानी से घर पर ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का नुस्खा।
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करेगा हल्दी और सेब का सिरका- Dark Underarms Remedy At Home
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप हल्दी और सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी की मदद से अंडरआर्म्स की रंगत हल्की होती है और एप्पल साइडर विनेगर लगाने से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन की मदद से मेलेनिन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है जिससे त्वचा की रंगत हल्की होती है। सेब का सिरका एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है और रंगत साफ होती है।
इसे भी पढ़ें- Dark Underarms Remedies: अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ओट्स में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें
डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं यह पेस्ट- Dark Underarms Remedy
सामग्री:
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- पानी
विधि:
- एक साफ कप में 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं ताकि एक अच्छा पेस्ट बन जाए।
- अगर पेस्ट बहुत घना होता है, तो थोड़ा पानी डालकर उसे और पतला करें।
- इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और उसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे नियमित रूप से करने से अंडरआर्म्स के कालेपन में सुधार हो सकता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।