DIY Cream For Rashes and Itching in Underarms: गर्मियों में अंडरआर्म्स एरिया में अक्सर रैशेज और खुजली की समस्या रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंडरआर्म्स में पसीना जल्दी इकट्ठा हो जाता है। पसीने के कारण अंडरआर्म्स में रैशेज और खुजली की समस्या होती है। रैशेज और खुजली की समस्या समय के साथ बढ़ सकती है। इसका इलाज करने के लिए तवचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी है। त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए बाजार में कई प्रकार के क्रीम और लोशन मिलते हैं। इनका इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर होममेड क्रीम बना सकते हैं। होममेड क्रीम में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स होते हैं और ये त्वचा को नमी प्रदान करने में फायदेमंद माने जाते हैं। इस लेख में जानें अंडरआर्म्स में रैशेज और खुजली दूर करने के लिए होममेड क्रीम बनाने का तरीका और फायदे।
अंडरआर्म्स के लिए होममेड क्रीम बनाने का तरीका- How to Make Homemade Cream For Underarms
सामग्री:
- नारियल तेल
- एलोवेरा जेल
- टी ट्री ऑयल
- शिया बटर
विधि:
- सबसे पहले एक छोटे बर्तन में नारियल तेल को गर्म करें।
- इस तेल में एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद मिश्रण में टी ट्री ऑयल की 3 से 4 बूंदें मिक्स करें।
- अब मिश्रण में शिया बटर मिलाएं।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि समान मिश्रण तैयार हो जाए।
अंडरआर्म्स के लिए होममेड क्रीम का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Homemade Cream For Underarms
- अंडरआर्म्स के लिए होममेड क्रीम का इस्तेमाल करने के लिए पहले अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से साफ करें।
- अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से साफ करने के बाद होममेड क्रीम को अप्लाई करें।
- क्रीम को लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें ताकि क्रीम त्वचा में अच्छी तरह से समा जाए।
- बेहतर परिणाम के लिए क्रीम को दिन में 2 बार लगाएं। सुबह और शाम क्रीम को लगाएंगे, तो त्वचा मुलायम रहेगी।
अंडरआर्म्स के लिए होममेड क्रीम के फायदे- Homemade Cream Benefits For Underarms
- अंडरआर्म्स के लिए होममेड क्रीम का इस्तेमाल फायदेमंद है क्योंकि इसमें शिया बटर मौजूद है।
- शिया बटर की मदद से त्वचा मुलायम बनती है और खुजली की समस्या दूर होती है।
- इस क्रीम में मौजूद टी ट्री ऑयल की मदद से त्वचा को रैशेज और खुजली से बचाया जा सकता है।
- अंडरआर्म्स के लिए इस क्रीम को इस्तेमाल करने से त्वचा को एलोवेरा जेल के फायदे मिलेंगे, एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। एंटीबैक्टीरियल गुणों की मदद से त्वचा को इंफेक्शन से बचाया जा सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version