Doctor Verified

गर्मि‍यों में अंडरआर्म्स की खुजली त्‍वचा रोग का संकेत तो नहीं? जानें डॉक्‍टर की राय

गर्मियों में अंडरआर्म्स की खुजली एटोपिक डर्मेटाइटिस, रिंगवॉर्म, इनवर्स सोरायसिस जैसी स्किन डिजीज का संकेत हो सकती है, इसे नजरअंदाज न करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मि‍यों में अंडरआर्म्स की खुजली त्‍वचा रोग का संकेत तो नहीं? जानें डॉक्‍टर की राय


गर्मियां आते ही पसीना, उमस और घमौरियों की समस्याएं आम हो जाती हैं। इन दिनों अंडरआर्म्स में खुजली होना बहुत लोगों के लिए एक सामान्य बात लगती है, लेकिन अगर यह खुजली बार-बार हो, बहुत तेज हो या लाल चकत्ते और फोड़े के साथ हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा ने बताया क‍ि अक्सर लोग इसे सिर्फ हाइजीन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह स्किन डिजीज का शुरुआती लक्षण भी हो सकती है। अंडरआर्म्स की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और यहां बार-बार खुजली होना कई बार अंदरूनी स्किन रोगों की चेतावनी होती है। यह समस्या सिर्फ खुजली तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे आपकी स्किन पर दाग, सूजन, यहां तक कि इंफेक्‍शन भी हो सकता है। स्किन को नजरअंदाज करना बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी स्किन डिजीज के बारे में बताएंगे जो अंडरआर्म्स की खुजली के पीछे छिपी हो सकती हैं।

1. एटोपिक डर्मेटाइटिस- Atopic Dermatitis

यह एक प्रकार का एक्जि‍मा रोग है जो अक्सर स्‍क‍िन एलर्जी से परेशान रहने वाले लोगों में देखने को मिलती है। यह अंडरआर्म्स में खुजली, ड्राईनेस और रेडनेस के रूप में नजर आती है। यह लंबे समय तक बनी रह सकती है और इसकी वजह से स्किन फटने या इंफेक्‍शन का खतरा भी हो सकता है। पसीना, डिओड्रेंट या सिंथेटिक कपड़े इसके ट्रिगर बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में अंडरआर्म्स में रहती है रैशेज की समस्या? जानें कारण और बचाव के उपाय

2. कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस- Contact Dermatitis

कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस तब होता है जब स्किन किसी एलर्जेन या इरिटेंट के संपर्क में आती है। अंडरआर्म्स में नए डिओड्रेंट, शेविंग क्रीम या वॉशिंग पाउडर से एलर्जी हो सकती है। इससे स्किन में जलन, चकत्ते और तेज खुजली हो सकती है। सही प्रोडक्ट्स का चुनाव और डॉक्टर की सलाह लेकर आपको राहत म‍िल सकती है।

3. इनवर्स सोरायसिस- Inverse Psoriasis

underarms-itching-causes

इनवर्स सोरायसिस एक ऑटोइम्यून कंडीशन है जिसमें शरीर के स्किन सेल्स बहुत तेजी से बनने लगते हैं। अंडरआर्म्स में यह लाल चकत्तों और खुजली के रूप में दिखता है। यह जगह लगातार नम रहती है, जिससे लक्षण और भी ज्‍यादा बिगड़ सकते हैं। इसे ठीक करने के ल‍िए डॉक्टर की सलाह से मेडिकेशन और सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है।

4. रिंगवॉर्म- Ringworm

रिंगवॉर्म एक सामान्य लेकिन तेजी से फैलने वाला फंगल इंफेक्‍शन है। यह स्‍क‍िन ड‍िजीज, अंडरआर्म्स में रिंग शेप वाले लाल घेरों के रूप में नजर आता है और इसमें बहुत तेज खुजली होती है। गर्मी और पसीने की वजह से यह और फैल सकता है। एंटीफंगल क्रीम और हाइजीन मेंटेन करना ही इसका इलाज है।

5. स्किन कैंसर या क्यूटेनियस लिंफोमा- Skin Cancer or Cutaneous Lymphoma

अगर अंडरआर्म्स की खुजली लंबे समय तक बनी रहती है, स्किन पर गांठ या मोटा टिशू महसूस होता है या ब्लीडिंग होती है, तो यह क्यूटेनियस लिंफोमा यानी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। यह दुर्लभ है लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते बायोप्सी और ट्रीटमेंट जरूरी होता है।

गर्मियों में अंडरआर्म्स की खुजली को सिर्फ पसीने या गंदगी से जोड़ना सही नहीं है। अगर यह खुजली लगातार बनी रहती है, घरेलू उपायों से राहत नहीं मिलती या त्वचा पर अन्य लक्षण जैसे चकत्ते, सूजन या घाव दिखें, तो यह किसी गंभीर स्किन डिजीज का संकेत हो सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • अंडरआर्म्स में खुजली हो तो क्या करें?

    अंडरआर्म्स में खुजली होने पर स्किन को साफ और ड्राई रखें, कॉटन कपड़े पहनें, बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइजर लगाएं और अगर राहत न मिले, तो डॉक्टर से मिलें।
  • क्या खुजली कैंसर का संकेत है?

    लंबे समय तक बनी रहने वाली खुजली, त्वचा पर गांठ या घाव के साथ हो, तो यह स्किन कैंसर जैसे क्यूटेनियस लिंफोमा का संकेत हो सकती है, इसल‍िए समय पर जांच जरूरी है।
  • बगल में गांठ का इलाज

    अगर बगल में गांठ दर्द, सूजन या बुखार के साथ हो, तो डॉक्टर से जांच कराएं। इलाज में एंटीबायोटिक्स, गर्म सिंकाई या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

 

 

 

Read Next

क्या हींग का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer