Expert

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें मुलेठी, जौ और अर्जुन की छाल का ये नुस्खा

डार्क अंडरआर्म की समस्या दूर करने के लिए आप मुलेठी, जौ और अर्जुन की छाल का ये घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए इस्तेमाल करें मुलेठी, जौ और अर्जुन की छाल का ये नुस्खा


गर्मी के मौसम में अक्सर महिलाओं का काले अंडरआर्म्स होने के कारण शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है। दरअसल, गर्मी के मौसम में अंडरआर्म्स में बहुत ज्यादा पसीना होने के कारण पिग्मेंटेशन और कालेपन  Causes of Dark Underarms) की समस्या बढ़ जाती है। आंडरआर्म का कालापन आपको मनपंसद कपड़े पहनने या हाथ ऊपर करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। अंडरआर्म का कालापन दूर करने के लिए महिलाएं मंहगे-मंहगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करती हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी अंडरआर्म का कालापन कम किया जा सकता है। ब्यूटी और योग एक्सपर्ट स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके डार्क अंडरआर्म की समस्या से राहत पाने का घरेलू नुस्खा शेयर किया है। 

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का नुस्खा

सामग्री- 

  • दूध- 2 बड़े चम्मच 
  • मुलेठी की जड़ का पाउडर- 1 चम्मच 

  • जौ का पाउडर- 1 चम्मच 
  • अर्जुन की छाल का पाउडर- 1 चम्मच 

पेस्ट बनाने की विधि- 

  • एक बाउल में दूध, मुलेठी की जड़ का पाउडर, जौ का पाउडर और अर्जुन की छाल का पाउडर डालें। 
  • अब सभी सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, अगर पेस्ट बहुत ज्यादा ड्राई लगे, तो आप इसमें आधा चम्मच दूध और मिला लें। 
  • इसके बाद अपने अंडरआर्म क्षेत्र को साफ करें और तौलिए से थपथपाकर सुखा लें।
  • पेस्ट को अंडरआर्म के प्रभावित क्षेत्रों पर समान रूप से लगाएं।

इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स में रैशेज और खुजली की समस्‍या को दूर करती है यह होममेड क्रीम, जानें बनाने का तरीका 

स्किन के लिए मुलेठी, जौ और अर्जुन की छाल के पेस्ट का फायदा 

  • दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो अंडरआर्म की स्किन को एक्सफोलिएट करने और कालापन दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आपकी स्किन कोपोषण और नमी देता है, जिससे ड्राईनेस कम होती है। 
  • मुलेठी की जड़ के पाउडर में ऐसे यौगिक होते हैं, जो स्किन के रंग को सामान कर सकते हैं। मुलेठी की जड़ के पाउडर का इस्तेमाल पिग्मेंटेशन और काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Smriti • Yoga Teacher • (@smriti.yoga)

  • जौ पाउडर एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जो अंडरआर्म के डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इसके अलावा, आपकी स्किन को चिकना और चमकदार बनाने में मदद करता है। 
  • अर्जुन छाल पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को ठीक करने और उन्हें रेपेयर करने में मदद करती है। 

इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स में खुजली क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें कारण और राहत पाने की टिप्स 

अंडरआर्म का कालापन दूर करने के लिए आप इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन पहली बार इसका इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

Ice Dunking: दीपिका से लेकर आलिया तक, चेहरे की पफीनेस कम करने के लिए बर्फ में डुबोती हैं चेहरा, जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version