Doctor Verified

गर्मियों में अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए घर में ही अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द दिखेगा असर

Tips To Whiten Underarms At Home In Summer In Hindi: गर्मियों में अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा, हल्दी और आलू जैसे तमाम चीजों का उपयोग कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए घर में ही अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द दिखेगा असर


How To Remove Blackness From Armpits In Hindi: दिनों दिन बढ़ता तापमान इस ओर इशारा कर रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। इस दौरान अगर अपनी सेहत का विशेष ध्यान न रखा जाए, तो बीमार हो सकते हैं। बढ़ती गर्मी का सबसे बुरा असर हमारी स्किन पर ही पड़ता है। गर्मी की वजह से पसीना बहुत आता है, जिससे रैशेज, इचिंग, दाने और बर्निंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर, ग्रोइन एरिया, अंडरआर्म्स में बढ़ते पसीने और प्रॉपर केयर न करने के कारण कालापन हो जाता है। सवाल है अंडरआर्म्स में कालापन का दूर करने के लिए क्या किया जाना चाहिए? यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। आप इन्हें अपनाएं और अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाएं। इस बारे में जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

गर्मियों में अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए क्या करें- How To Whiten Underarms At Home In Summer In Hindi

how to whiten underarms at home in summer 01 (4)

करें एक्सफोलिएट

आमतौर पर हम अपने चेहरे को ही एक्सफोलिएट करते हैं ताकि स्किन की डेड सेल्स रिमूव हो जाए और त्वचा की रौनक इंप्रूव हो। लेकिन, क्या आपने कभी अपने अंडरआर्म्स की ओर ध्यान दिया है? अंडरआर्म्स अक्सर प्रॉपर केयर न करने की वजह से डार्क हो जाता है। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए उसे नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें। एक्सफोलिए से स्किन की डेड सेल्स रिमूव होंगे। घर में एक्सफोलिएट करने के लिए आप बेकिंग सोडा में चीनी मिक्स करें। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए अंडरआर्म्स को रगड़ें। कालापन दूर होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: बेकिंग सोडा से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, जानें प्रयोग के 4 तरीके

आलू का स्लाइस रगड़ें

आलू का जूस और आलू के स्लाइस को भी अंडरआर्म्स में रगड़ सकते हैं। इससे न सिर्फ स्किन क्लिंजिंग होती है, बल्कि कालापन भी दूर होता है। यही नहीं, आलू की स्लाइस  रगड़ने से पिग्मेंटेशन से भी राहत मिलती है। आप करीब 15 से 20 मिनट के लिए आलू के स्लाइस को अंडरआर्म्स में रखें और छोड़ दें। इसके बाद आलू स्लाइस हटाकर सादे पानी से अंडरआर्म्स को वॉश कर लें। हफ्ते में कम से कम दो बार इस प्रक्रिया को फॉलो करें। फर्क नजर आने लगेगा।

हल्दी का मिश्रण लगाएं

अंडरआर्म्स का कालापन हटाने के लिए आप हल्दी का मिश्रण भी लगा सकते हैं। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए दही में चुटकी भर हल्दी मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को अंडरआर्म्स में लगाएं। कुछ देर के लिए मिश्रण को लगाकर छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट तक लगाए रखने के बाद मिश्रण को धो लें। सप्ताह में करीब 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराए। कुछ दिनों तक लगातार इस प्रक्रिया को अप्लाई करने से अंडरआर्म्स का कालापन कम होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें: अंडर आर्म्स के कालेपन से हैं परेशान? ट्राई करें इसे दूर करने के 5 हेल्‍दी उपाय

सनस्क्रीन लगाएं

ज्यादातर लोग चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं। लेकिन, क्या कभी आपने अपने अंडरआर्म्स पर सनस्क्रीन लगाया है? नहीं! ध्यान रखें कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। इससे अंडरआर्म्स का कालापन बढ़ता चला जाता है। कट स्लीव्स ड्रेस पहनने पर लुक बहुत खराब नजर आता है। ऐसा करने से बचने के लिए आवश्यक है कि आप सनस्क्रीन को अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। साथ ही, सूरज के संपर्क में जाने से बचें। जितना धूप में समय बिताएंगे, चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कालापन नजर आने लगेगा। अंडरआर्म्स में पसीना ज्यादा आता है, जिससे कालापन बढ़ जाता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें?

    अंडरआर्म्स का कालापन कई तरीकों से दूर किया जा सकता है, जैसे एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करें। इस मिश्रण को अंडरआर्म्स में लगाएं। इसके अलावा, हल्दी पाउडर आदि भी अंडरआर्म्स के कालापन दूर करने के लिए लगाए जाते हैं।
  • अंडरआर्म्स का कालापन एक दिन में कैसे साफ करें?

    अंडरआर्म्स का कालापन एक दिन में दूर नहीं होता है। हां, सिट्रस फ्रूट इसके लिए कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। जैसे नींबू का रस अंडरआर्म्स में लगाएं। एक ही दिन में फर्क दिखने लगेगा।
  • अंडरआर्म्स काले हो तो क्या करें?

    अंडरआर्म्स काले हों, तो प्रॉपर केयर करें। नियमित शेविंग करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और एक्सफोलिएट करें।

 

 

 

Read Next

क्या सनस्क्रीन लगाने से व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिल सकता है?

Disclaimer