अंडरआर्म्स का कालापन हो सकता है डायबिटीज का संकेत, जरूर चेक कराएं ब्लड शुगर लेवल

अंडरआर्म्स में ब्लैकिश पिगमेंटेशन होना डायबिटीज का सामान्य लक्षण माना जाता है। चलिए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अग्नि कुमार बोस से जानते हैं इसके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स का कालापन हो सकता है डायबिटीज का संकेत, जरूर चेक कराएं ब्लड शुगर लेवल


शरीर की साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ लोग चेहरे और हाथ-पैर की सफाई तो अच्छे से करते हैं, लेकिन अंडरआर्म्स की सफाई करना नजरअंदाज कर देते हैं। इससे अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। यह कालापन कई बार डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। अंडरआर्म्स में ब्लैकिश पिगमेंटेशन होना डायबिटीज का सामान्य लक्षण माना जाता है। चलिए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अग्नि कुमार बोस से जानते हैं इसके बारे में। 

ये संकेत हो सकते हैं डाइबिटीज का लक्षण 

डॉ. अग्नि के मुताबिक डायबिटीज होने पर त्वचा पर भी कुछ बदलाव दिख सकते हैं, जो कई बार सामान्य होते हैं, इसलिए लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपकी अंडरआर्म्स, गर्दन, ग्रोइन एरिया या फिर टेंपल्स में डार्कनेस यानि कालापन है तो यह डायबिटीज की ओर इशारा हो सकता है। इस स्थिति में बिना देरी किए अपना ब्लड शुगर लेवल चेक कराने के साथ ही साथ चिकित्सक से भी सलाह लेनी चाहिए। इसे नजरअंदाज करना कई बार अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Agni Kumar Bose (@doctor.agni)

क्यों होती है यह समस्या? 

  • यह सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे कि त्वचा के कुछ हिस्सों का कालापन डायबिटीज का कारण कैसे बन सकता है, लेकिन ऐसा वास्तव में होता है। 
  • दरअसल, यह स्थिति तब होती है जब आपके खून में इंसुलिन की मात्रा अधिक होती है। यह प्री-डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है। 
  • मेडिकल भाषा में इसे acanthosis nigricans.के नाम से जाना जाता है। पीसीओस में भी यह समस्या हो सकती है।
  • इस समस्या का पता लगाने के लिए HBA1C, ब्लड शुगर, इंसुलिन और लिपिड्स की जांच की जाती है। 
  • आमतौर पर यह समस्या गलत लाइफस्टाइल फॉलो करने या फिर खराब डाइट लेने से होती है। 

इसे भी पढ़ें - टाइप 2 डायबिटीज का इलाज कैसे होता है? जानें डॉक्टर से

कैसे करें बचाव? 

  • डॉ. अग्नि के मुताबिक लाइफस्टाइल में सुधार करके इस समस्या से बचा जा सकता है। 
  • इससे बचने के लिए एक्सरसाइज करें, जिसमें आप एरोबिक्स और ब्रिस्क वॉकिंग आदि कर सकते हैं। 
  • इस समस्या से बचने के लिए हाई फाइबर फूड्स खाने के साथ ही लो शुगर डाइट लें। 
  • ऐसे में आपको मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन के सामने भी ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए। 

Read Next

सर्दियों में डायबिटीज होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version