Reasons For Underarm Darkening in Hindi: चेहरे के साथ-साथ शरीर के हर एक हिस्सा का साफ, स्वस्थ और सुंदर दिखना जरूरी है। आज के समय में महिला और पुरुष फैशन के चलते कई तरह के डिजाइनर कपड़े पहनते हैं, जिसमें कट स्लीव कपड़े भी शामिल है। लेकिन, कई लोग अक्सर ऐसे कपड़ों को पहनने से बचते हैं, क्योंकि उनके अंडरआर्म्स का कालापन, शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। अंडरआर्म्स की सही केयर न करने के कारण अक्सर वहां की स्किन काली पड़ (underarms darkness reason) जाती है, जो दिखने में काफी खराब लग सकती है। इसी कारण कई बार लोग स्लीवलेस कपड़े पहनने से बचते हैं। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट और क्रीम का उपयोग करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अंडरआर्म्स का कालापन दूर नहीं हो पाता है। इसलिए, अगर आप अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप उसके होने के सही कारण का पता लगाए। ऐसे में आइए रेंडर क्लिनिकल एडवाइजर एट CHOSEN की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सविता से जानते हैं कि अंडरआर्म्स काले क्यों हो जाते हैं? (underarms kale kyon hote hain)
अंडरआर्म्स के काले होने के कारण - Reasons Of Dark Underarms in Hindi
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सविता के अनुसार, "अंडरआर्म पिग्मेंटेशन या एक्सिलरी हाइपरपिग्मेंटेशन एक आम स्थिति है, जिसमें अंडरआर्म की स्किन का रंग काला पड़ जाता है। यह समस्या सभी स्किन टोन के लोगों को प्रभावित कर सकता है, खास तौर पर शरीर में मेलेनिन उत्पादन बढ़ने के कारण। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी अंडरआर्म्स के कालेपन का कारण बन सकते हैं, जैसे-
- कपड़ों से घर्षण: टाइट कपड़े पहनने के कारण आपके अंडरआर्म्स में घर्षण हो सकता है, जिससे स्किन में सूजन और कालेपन की समस्या हो सकती है।
- बार-बार शेविंग करना: अंडरआर्म्स में बार-बार शेविंग करने से रेजर बर्न और सूजन की परेशानी बढ़ जाती है, जिससे स्किन का रंग काला पड़ सकता है।
- डिओडोरेंट: कुछ डिओडोरेंट में ऐसे केमिकल होते है, जो आपकी स्किन पर जलन का कारण बन सकते हैं, या उनके उपयोग से आपके अंडरआर्म्स की स्किन काली पड़ सकती है।
- हार्मोनल असंतुलन: शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण मेलेनिन प्रोडक्शन प्रभावित हो सकता है, जिससे स्किन रंग काला पड़ सकता है।
- स्वास्थ्य समस्याएं: डायबिटीज, एकेंथोसिस निग्रिकन्स और एरिथ्रास्मा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी कई बार अंडरआर्म्स के काले होने का कारण बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिनभर बंद और टाइट कपड़े पहनने से होता है अंडरआर्म्स में दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स का कालापन कैसे ठीक करें? - How Do You Get Rid Of Dark Underarms in Hindi?
- अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए आप ऐसे क्रीम या जेल का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें हाइड्रोक्विनोन या कोजिक एसिड जैसे तत्व होते हैं।
- अपने डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आप लेजर ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं, जो आपके अंडरआर्म्स के पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- आप नेचरल होममेड स्क्रब की मदद से भी अंडरआर्म्स के डेड स्किन सेल्स को हटाने और पिग्मेंटेशन कम करने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स की बदबू दूर करता है ऑरेंज ऑयल और एलोवेरा से बना स्प्रे, जानें इस्तेमाल का तरीका
अंडरआर्म्स काला होने से कैसे बचाएं? - How To Avoid Underarm Darkness in Hindi?
- डार्क अंडरआर्म्स से बचाव के लिए आप ढीले कपड़े पहनें, ताकि घर्षण और जलन को कम किया जा सके।
- शेविंग रेजर के स्थान पर अंडरआर्म्स के बालल हटाने के लिए वैक्सिंग या शुगरिंग जैसे विकल्प चुनें।
- डार्क अंडरआर्म्स से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन की तरह अंडरआर्म्स की स्किन का भी सही ख्याल रखें, इसके लिए डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए होममेड मास्क का उपयोग करें।
निष्कर्ष
अंडरआर्म्स में कालापन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आदि कारक हो सकते हैं। इसलिए, अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए जरूरी है कि आप इसके होने के कारणों का पता लगाए और अपने अंडरआर्म्स को स्वस्थ रखने की कोशिश करें।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version