Can a Person get Adequate Vitamin-D by Applying Sunscreen: गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में लोगों को सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, गर्मी में आप सनस्क्रीन के जरूरी स्टेप को स्किप नहीं कर सकते हैं। इस समय में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, सनस्क्रीन लगाने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या उनकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी प्राप्त हो रहा है? अगर आपके मन में भी यह सवाल आता है, तो आइए जवाब हम डॉ. अक्षय चुघ, कंसल्टेंट - इंटरनल मेडिसिन, मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से जान लेते हैं। आज के इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान पाएंगे कि सनस्क्रीन क्या है और क्या इस क्रीम को लगाने के बाद बॉडी को पर्याप्त विटामिन-डी मिल सकता है?
सनस्क्रीन स्किन के लिए जरूरी क्यों है?- Why is Sunscreen Important for the Skin
विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों की मजबूती, रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) और कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें कि विटामिन-डी का सबसे प्रमुख स्रोत सूर्य की किरणें हैं। खासकर UVB (अल्ट्रावायलेट-B) किरणें, जो स्किन के संपर्क में आने पर शरीर में विटामिन-डी का निर्माण करती हैं। हालांकि, अगर आप रोजाना सनस्क्रीन लगाते हैं, तो स्किन कैंसर से सुरक्षा और उम्र बढ़ने के लक्षणों से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सनस्क्रीन को रि-अप्लाई करने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें 5 बातें, जिनपर ध्यान देना है जरूरी
सनस्क्रीन कैसे काम करता है?- How Does Sunscreen Work
सनस्क्रीन UVB किरणों को ब्लॉक या अब्सॉर्ब करता है। ये वही किरणें हैं, जो विटामिन-डी बनाने के लिए जरूरी होती हैं। SPF 30 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन लगभग 97% UVB किरणों को ब्लॉक कर सकती है। हालांकि, असल जिंदगी में लोग अक्सर सनस्क्रीन को ठीक से नहीं लगाते हैं। वह सनस्क्रीन को पूरी तरह से, बार-बार और सही मात्रा में नहीं लगाते हैं। ऐसे में कुछ UVB किरणें त्वचा तक पहुंच जाती हैं और थोड़ी मात्रा में विटामिन-डी का निर्माण करती हैं।
शोध क्या कहते हैं?
कई शोधों में यह पाया गया है कि सनस्क्रीन के नियमित उपयोग से विटामिन-डी की कमी नहीं होती है। ऐसे में व्यक्ति सामान्य रूप से कुछ समय धूप में बिताते हैं। इससे विटामिन-डी की कमी होने की संभावना कम हो जाती है।
- ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी (2019) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, सनस्क्रीन का उपयोग वास्तविक जीवन में विटामिन-डी के स्तर को बहुत कम प्रभावित करता है।
- 10–15 मिनट की हल्की धूप में रहना (सप्ताह में कुछ बार) आमतौर पर शरीर को पर्याप्त विटामिन-डी बनाने के लिए पर्याप्त होता है।
धूप में रहना चाहिए या नहीं?- Should One Stay in the Sun or Not
डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि आप रोजाना 10 से 15 मिनट तक सुबह या शाम की धूप में बैठ सकते हैं। आपको जरूरत से ज्यादा तेज धूप में नहीं बैठना चाहिए। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। इससे शरीर में विटामिन-डी भी बनेगा और सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाव होगा। इसके अलावा, गहरी त्वचा वाले लोग, बुजुर्ग या जिनकी सूर्य संपर्क में कमी है, उन्हें विटामिन-डी के लिए एक्स्ट्रा सप्लीमेंट की जरूरत पड़ती है।
विटामिन-डी के वैकल्पिक स्रोत- Alternative Sources of Vitamin-D
अगर सूर्य की किरणों से विटामिन-डी मिलना मुश्किल है, तो आप इसके अन्य सोर्स से मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन-डी किन सोर्स से मिल सकता है:
- विटामिन-डी युक्त खाद्य पदार्थ: जैसे फैटी फिश (सैल्मन, टूना), अंडे की जर्दी, विटामिन-डी से फोर्टिफाइड दूध और अनाज का सेवन कर सकते हैं।
- विटामिन-डी सप्लीमेंट्स: खासकर सर्दियों में या ज्यादा जोखिम वाले लोगों के लिए विटामिन-डी की दवाइयां फायदेमंद हो सकती है। आपको गर्मियों में इन सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
- ब्लड टेस्ट: अगर आपको संदेह है, तो डॉक्टर की सलाह से विटामिन-डी की जांच कराएं। इसके बाद वह आपके शरीर और लक्षणों के हिसाब से आपकी डाइट तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या सनस्क्रीन लगाने से स्किन कैंसर का खतरा कम होता है? डॉक्टर से जानें
रोजाना सनस्क्रीन लगाना स्किन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है और यह आमतौर पर विटामिन-डी के निर्माण में बड़ी बाधा नहीं बनता। धूप से संतुलित संपर्क, उचित आहार और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स के माध्यम से आप आसानी से विटामिन-डी की पूर्ति कर सकते हैं।
FAQ
सनस्क्रीन क्रीम लगाने से क्या फायदा होता है?
सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूरज के संपर्क में आने से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। यह एक ब्रॉड स्पेक्ट्रम फार्मूला है, जो UVA और UVB किरणों से बचाने में मदद करता है। यह सभी प्रकार की स्किन के लिए जरूरी है।क्या सनस्क्रीन चेहरे पर काले धब्बे हटा सकती है?
आपको बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगानी चाहिए, जिसे कपड़े नहीं ढक पाते। इस तरह से इस्तेमाल करने पर, सनस्क्रीन नए काले धब्बों और पैच को रोक सकती है । यह मौजूदा धब्बों को हटाने में भी मददगार हो सकती है।अगर हम रोजाना सनस्क्रीन लगाते हैं तो क्या होता है?
हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना सिर्फ स्किन केयर टिप नहीं है। यह स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। रोजाना SPF लगाकर आप स्किन कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं।