Dark Underarms Remedies: अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ओट्स में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें

अंडरआर्म्स का कालापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन सकता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ओट्स से तैयार ये पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Dark Underarms Remedies: अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ओट्स में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें

Home Remedies To Get Rid Of Dark Underarms At Home- गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं बिना बाजू वाले यानी कट स्लिव कपड़े पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों या अन्य कारणों से अक्सर इस एरिया की स्किन काली पड़ जाती हैं। अंडरआर्म्स का ये कालापन महिलाओं को उनके मनपसंद कपड़ों को पहनने से कई बार रोकती है, क्योंकि हाथ ऊपर करने पर ये कालापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। लेकिन इस कालेपन को दूर करने या कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को ट्राई कर सकती हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको एक ऐसा ही घरेलू नुस्खा (Home Remedies) बताने जा रहे हैं, जो डार्क अंडरआर्म्स की समस्या (How To Get Rid Of Dark Armpits)को दूर करने में मदद कर पाएंगे। 

अंडरआर्म्स का कालापन घर पर कैसे साफ करें? -  Home Remedy To Get Rid Of Dark Underarms in Hindi

सामग्री-

  • ओट्स- 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच 
  • दही- 2 बड़े चम्मच 

पेस्ट बनाने की विधि- 

  • एक ब्लेंडर का उपयोग करके ओट्स को बारीक पीस लें। 
  • एक बाउल लें और उसमें पिसा हुआ ओट्स, हल्दी पाउडर और दही डालकर एक चिकना पेस्ट बनने तक मिला लें। 
  • अब अपने अंडरआर्म्स को धोकर सुखा लें और तैयार पेस्ट को समान रूप से कालेपन वाले एरिया पर लगा लें। 
  • पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, ताकि वो अपना सही तरह से असर दिखा सके। 
  • इसके बाद अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इल्तेमाल करें और तोलिए से थपथपा कप सुखा लें। 
  • अच्छे नतीजे के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम 2 बार अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। 

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में ओट्स, हल्दी और दही का पेस्ट कैसे फायदेमंद हैं? - Oats, Turmeric And Curd Paste Benefits To Get Rid Of Dark Underarms in Hindi

ओट्स 

ओट्स में सैपोनिन होता है, जो आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने और पोर्स को खोलने में मदद करते हैं। ओट्स में एक्सफोलीएटिंग गुण भी होते हैं, जो समय के साथ अंडरआर्म्स के कालेपन (Dark Underarms) को हल्का या दूर करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्दन और अंडरआर्म्स में पिग्मेंटेशन का कारण हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, डॉक्टर से जानें

हल्दी 

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो प्राकृतिक रूप से स्किन का रंग गोरा कर सकता है। यह मेलेनिन उत्पादन को भी कम करने और अंडरआर्म्स पर मौजूद काले धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है। हल्दी में सूजन-रोधी और एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो अंडरआर्म्स में किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से रोकने में मदद मिल सकती है। 

Underarms Darkness

दही 

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो नेचुरल एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है। दही में ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो अंडरआर्म्स के काले धब्बों को हल्का करने और स्किन की रंगत में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। दही आपकी स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में भी अहम भूमिका निभाता है। 

नियमित रूप से अंडरआर्म्स में इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से इसका कालापन हल्का या दूर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें किसी भी नई सामग्री को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल किसे करना चाहिए? त्वचा रोग विशेषज्ञ से जानें

Disclaimer