Doctor Verified

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा और ऑलिव ऑयल

स्किन के साथ ही अंडरआर्म्स की केयर करना भी आवश्यक होता है। इस लेख में जानते हैं कि एलोवेरा और जैतून के तेल से अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें। साथ ही, जानते हैं इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें एलोवेरा और ऑलिव ऑयल


How To Reduce Dark Underarms Naturally: स्किन केयर में अंडरआर्म्स की देखभाल को भी शामिल किया जाता है। कई बार आपने महसूस किया होगा कि आपके अंडरआर्म्स का कलर स्किन और फेस के मुकाबले काफी डार्क है। डार्क अंडरआर्म्स में कई तरह की ड्रेस पहनने में परेशानी होती है। साथ ही, अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से आपको कई बार शर्मिंदगी का अहसास भी हो सकता है। लगातार, पसीना, शेविंग, कैमिकल युक्त डियोड्रेंट के इस्तेमाल से बगल की स्किन में डेड सेल्स के कारण कालपन आ सकता है। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों ही स्किन को पोषण प्रदान करने के साथ ही स्किन के कलर को कम करने में मदद करती है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथिस्ट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि अंडर आर्म्स के कालापन को दूर करने के लिए एलोवेरा और जैतून के तेल के क्या (underarms ka kalapan kaise dur kare) फायदे होते हैं।

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करन के लिए एलोवेरा और जैतून के तेल के फायदे - Aloe Vera And Olive Oil Benefits To Reduce Dark Underarms in Hindi 

स्किन के पोषण प्रदान करें 

ऑलिव ऑयल स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करता है, जिससे रंगत में सुधार होता है और स्किन सोफ्ट बनती है। वहीं, एलोवेरा में मौजूद गुण डेड स्किन को हटाने में मदद करती है। 

benefits-of-aloe-vera-olive-oil-to-get-rid-darkunderarms-in

जलन को कम करने में सहायक

जब आप अंडरआर्म्स में सेविंग करते हैं तो इससे आपको जलन महसूस होती है। साथ ही, स्किन पर जलन और लालिमा भी दिखाई देती है। इस दौरान कट के निशान काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा के उपयोग से स्किन के जलन को कम कर सकते हैं। वहीं, जैतून का तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।

एंटी-बैक्टीरियल गुण 

एलोवेरा और ऑलिव ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो स्किन से बैक्टीरिया को दूर करने और अंडर आर्म्स की दुर्गंध को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं, जो त्वचा को हानिकारक तत्वों से बचाते हैं और नई सेल्स के निर्माण में मदद करते हैं।

स्किन को मॉइस्चराइजर करें 

एलोवेरा और जैतून का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन और डलनेस दूर होती है। साथ ही, यह स्किन के कलर को भी लाइट करने में मदद करता है। 

डार्क अंडरआर्म्स के लिए एलोवेरा और जैतून के तेल का उपयोग - How To Use Aloe Vera And Olive Oil For Reduce Dark Underarms In Hindi

  • इसके लिए आप करीब 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें।
  • इस में करीब एक चम्मच ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल मिलाएं। 
  • इस मिश्रण को आप अंडरआर्म्स पर लगाकर मालिश करें। 
  • इस स्किन पर करीब 20 से 30 मिनट तक लगाएं। 
  • इसके इस्तेमाल से करीब तीन से चार सप्ताह में अंडरआर्म्स का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: अंडर आर्म्स के कालेपन से हैं परेशान? ट्राई करें इसे दूर करने के 5 हेल्‍दी उपाय

how to get rid of dark underarms overnight naturally: एलोवेरा और जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) डार्क अंडरआर्म्स को हल्का करने का प्रभावी उपाय हैं। ये स्किन को पोषण देने, नमी बनाए रखने और डेड सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Read Next

फेस मसाज के लि‍ए घर पर ही तैयार करें यह DIY हर्बल ऑयल, पाएं सॉफ्ट और दमकती त्‍वचा

Disclaimer