Face Pack For Pigmentation: आज जीवनशैली के कारण लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं ज्यादा हो रही हैं। मुंहासे, दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन की समस्या आज आम हो चुकी है। विशेषकर 40 की उम्र के बाद लगभग हर महिला को त्वचा पर पिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम होती है। पिग्मेंटेशन से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के फेस वॉश, क्रीम और बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसका 100 प्रतिशत रिजल्ट महिलाओं को नहीं मिलता है। अगर आप भी पिग्मेंटेशन की समस्या से जूझ रही हैं, तो डाइटिशियन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा के एक स्पेशल फेस मास्क को ट्राई कर सकती है। आइए इस लेख में आगे जानते हैं इस फेस मास्क के बारे में।
चेहरे पर पिग्मेंटेशन होने का कारण क्या है?- Causes of Pigmentation
विशेषज्ञ के अनुसार, 10 में से 8 मामलों में त्वचा पर पिग्मेंटेशन की समस्या जीवनशैली के कारण होती है। इसके अलावा पिग्मेंटेशन के कारण नीचे बताए गए हैं।
- सूरज की रोशनी में ज्यादा वक्त बिताना
- हार्मोन का असंतुलित होना
- गर्भनिरोधक गोलियों को ज्यादा इस्तेमाल
- विटामिन बी12 और डी की कमी
- फेस हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करना
- प्रेग्नेंसी के कारण भी पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः योग और सलाद डाइट की मदद से एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी
पिग्मेंटेशन दूर करने के लिए एलोवेरा-हल्दी का फेस मास्क- Homemade Face mask to Remove Pigmentation
गट हेल्थ कोच और डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्सपर्ट ने पिग्मेंटेशन दूर करने के लिए स्पेशल फेस मास्क की भी जानकारी दी है।
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री की लिस्ट
- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
- हल्दी - चुटकी भर
- कुमकुमादि तेल - 1 चम्मच
- बादाम - 1
- मुल्तानी मिट्टी - 1 चम्मच
इसे भी पढ़ेंः OMH Self Tried : बच्चे की घमौरियां ठीक करने के लिए आशु ने किया दही का इस्तेमाल, आप भी जानें तरीका
View this post on Instagram
फेस मास्क बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बड़ा लें और उसमें एलोवेरा जेल, हल्दी, कुमकुमादि तेल डालकर मिलाएं।
इस मिश्रण में बादाम का पेस्ट और मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें।
पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने वाला फेस मास्क चेहरे पर लगाने के लिए तैयार हो चुका है।
अब चेहरे को पानी और फेस वॉश से अच्छे से साफ कर लें और इसे गर्दन और चेहरे पर लगाएं।
इस फेस मास्क को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा रहने दें और बाद में इसे साफ पानी से धोएं।
फेस मास्क को धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Exclusive: एक्ट्रेस कल्याणी खत्री की ग्लोइंग स्किन का राज है ये खास होममेड उबटन, आप भी कर सकते हैं ट्राई
पिग्मेंटेशन के लिए क्यों फायदेमंद है एलोवेरा-हल्दी का फेस मास्क- Aloe vera-Turmeric Face mask Benefit for Pigmentation
- एक्सपर्ट के अनुसार, इस फेस मास्क में एलोवेरा और हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा की लालिमा को अंदर से शांत करके पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत दिलाते हैं।
- इस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा में मेलानिन का प्रोडक्शन कम करने में मदद मिलती है। जिससे पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- इस मास्क में इस्तेमाल की जानी वाली मुल्तानी मिट्टी धूप के कारण होने वाली टैनिंग और पिग्मेंटेशन को कम करती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल त्वचा पर करने से यह स्किन को एक्सफोलिएट करती है, जिससे रोम छिद्रों में जमा गंदगी साफ हो जाती है और स्किन की रंगत निखरती है।
त्वचा की पिग्मेंटेशन को खत्म करने के लिए इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने के अलावा आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में भी बदलाव करने की जरूरत होती है। इसके लिए आप किसी डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
Image Courtesy: Freepik.com