
Coriander Juice Health Benefits: सेहत के लिए धनिया फायदेमंद होता है। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। धनिया का जूस पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। धनिया के जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। बुजुर्गों के लिए भी धनिया का जूस सेहतमंद होता है। डिहाइड्रेशन की समस्या दूर करने के लिए गर्मी के मौसम में धनिया का जूस पीना फायदेमंद होता है। बुजुर्गों में अक्सर संक्रमण के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या देखी जाती है। इसे दूर करने के लिए उन्हें धनिया का ताजा जूस पिलाएं। इस लेख में जानेंगे बुजुर्गों की सेहत के लिए धनिया जूस के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
बुजुर्गों के लिए धनिया का जूस पीने के फायदे- Coriander Juice Benefits For Elderly People
- धनिया जूस पीने से हार्ट की समस्याएं दूर होती हैं। धनिया में विटामिन के, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- बढ़ती उम्र में पाचन तंंत्र खराब हो जाता है। डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए धनिया का जूस पिएं। धनिया के जूस में पाचक एंजाइम्स होते हैं जिससे डाइजेशन सुधरता है।
- बढ़ती उम्र में शरीर कई रोग और संक्रमण का शिकार हो जाता है। इससे बचाव के लिए इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। धनिया के जूस में विटामिन सी होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- धनिया में विटामिन, खनिज और फाइबर मौजूद होता है। धनिया से बने जूस को पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
- धनिया में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- धनिया की डंठल को फेंकने के बजाय इन 5 तरह से करें इस्तेमाल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
धनिया का जूस पीने से किन बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है?- Corainder Juice Benefits
- एक्जिमा और फंगस के कारण होने वाला इन्फेक्शन ठीक होता है।
- खून की कमी या एनीमिया के रोकथाम में धनिया का जूस फायदेमंद होता है।
- यूरिन ट्रैक्ट इन्फेक्शन का इलाज करने के लिए धनिया का जूस सेहतमंद होता है।
- बवासीर (Piles) के इलाज में भी धनिया का जूस पीना फायदेमंद होता है।
- मोटापा कम करने के लिए भी धनिया जूस पीना सेहतमंद माना जाता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version