What To Eat After Breakfast And Before Lunch: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है। 10 से 11 घंटे खाली पेट रहने के बाद हम खाते है, जिससे शरीर को दिनभर के लिए एनर्जी मिलती हैं। अक्सर लोग 8 से 9 बजे के नाश्ते के बाद 1 से 2 बजे के आसपास लंच करते है। ऐसे में नाश्ते और लंच करने में गैप काफा हो जाता है। बहुत से लोग इस गैप में हल्की भूख को शांत करने के लिए अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होने के साथ भूख को भी कम करती हैं। ऐसे में नाश्ते और लंच से पहले क्या खाएं, जो हेल्दी होने के साथ छोटी भूख को शांत करें। इस तरह के सवाल अक्सर लोगों के मन में चलते रहते हैं। इस गैप को भरने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। ऐसा करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होगी और आप लंच में ज्यादा खाने से भी बच जाएंगे, जिससे वजन कम होने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं फिट क्लिनिक की डाइटिशियन सुमन से कि नाश्ते के बाद और लंच से पहले क्या खाएं।
फल
नाश्ते के बाद और लंच से पहले फलों का सेवन किया जा सकता हैं। ऐसे करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं। फल में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है, जो मौसमी बीमारियों के खतरे को कम करता हैं। फलों में आर सेब, केला, पपीता, अमरूद और अंगूर का सेवन कर सकते हैं।
दही
नाश्ते के बाद और लंच से पहले दही का सेवन भी किया जा सकता है। दही पेट को साफ रखने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखती हैं। दही में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन सी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ वजन को कंट्रोल में रकता हैं। दही को हेल्दी बनाने के लिए इसमें फलों को भी मिलाकर खाया जा सकता हैं।
नट्स और सीड्स
नाश्ते के बाद और लंबे से पहले की छोटो भूख को शांत करने के लिए नट्स और सीड्स का सेवन किया जा सकता हैं। नट्स और सीड्स शरीर को अंदूरूनी तौर पर मजबूत करते हैं और शरीर को एनर्जी भी देते हैं। नट्स और सीड्स में बादाम, अखरोट, पिस्ता, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज का सेवन किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- दिन की शुरुआत हेल्दी फैट्स के साथ क्यों करनी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
स्प्राउट्स
नाश्ते के बाद और लंच से पहले शरीर 3 से 4 घंटे के गैप के बीच स्प्राउट्स का सेवन किया जा सकता हैं। स्प्राउट्स हेल्दी होने के साथ इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में मददगार होती हैं। मूंग दाल और चना के स्प्राउट खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और पाचन-क्रिया भी दुरुस्त होती हैं।
नाश्ते के बाद और लंच से पहले इन फूड्स को खाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version