Fri Sep 11, 2026 | 08:22 PM IST

Doctor Verified

क्या टमाटर थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदेह है? जानें क्या है डॉक्टर की राय

थायराइड की बीमारी में अक्सर डाइट से जुड़े कई बदलाव, इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में एक सवाल आता है कि क्या थायराइड की बीमारी में टमाटर खा सकते हैं? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

थायराइड एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करना अक्सर लोगों के लिए मुश्किल होता है। इस बीमारी में हमारा इम्यून सिस्टम थायराइड ग्रंथि पर हमला कर देता है जिससे इसका फंक्शन प्रभावित हो जाता है। कुछ लोगों में जहां थायराइड का ओवर प्रोडक्शन होता है वहीं कुछ लोगों में थायराइड हार्मोन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इसकी वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो जाता है और इसका असर पूरे शरीर पर नजर आ सकता है जैसे कि अचानक से आपका वजन बढ़ सकता है जिसे कम करने में आपको दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों में थायराइड फंक्शन की गड़बड़ी की वजह से वजन तेजी से घट सकता है और ऐसे लोग पतले नजर आ सकते हैं। ऐसे में डाइट में आपको उन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जो कि थायराइड हार्मोन को बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में बात करेंगे हम टमाटर की और डॉ. विक्रम सिंह, डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट, विक्रम क्लिनिक एंड डे केयर सेंटर, जयपुर से जानेंगे कि क्या थायराइड में टमाटर खा सकते हैं?

क्या थायराइड में टमाटर खा सकते हैं-Thyroid mein tamatar kha sakte hain

डॉ. विक्रम सिंह बताते हैं कि टमाटर थायराइड के मरीजों के लिए आमतौर पर नुकसानदेह नहीं होते। वे विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन कुछ लोगों में टमाटर से एलर्जी या अम्लीय प्रतिक्रिया हो सकती है, जिससे पाचन या त्वचा की समस्या हो सकती है। हालांकि, थायराइड में टमाटर खाना ज्यादा फायदेमंद है, कैसे जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

थायराइड में टमाटर खाने के फायदे-Tomato benefits in Thyroid

थायराइड में टमाटर खाने के फायदे की बात करें तो ये एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर सब्जी है जिसका सेवन मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ इम्यून सिस्टम को बढ़ावा में मदद कर सकता है। टमाटर का सेवन इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे थायराइड की समस्या में कमी आ सकती है। इसके अलावा ये सब्जी शरीर को हाइड्रेट करने के साथ कई सारे एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं जिससे थायराइड के कई लक्षणों से लड़ने में मदद मिलती है।

thyroid

इसके अलावा The British Thyroid Foundation की मानें तो टमाटर एक क्रूसिफेरस सब्जियों में आता है जिसका सेवन थायराइड फंक्शन को प्रभावित कर सकता है इसलिए कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि आपको इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन 5 नैचुरल तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

थायराइड के मरीज कैसे खाएं टमाटर-How to have tomato in thyroid?

थायराइड के मरीजों को अपनी डाइट में टमाटर शामिल करना है लेकिन इस संतुलित मात्रा में खाएं। ऐसे में ध्यान रखें सिर्फ टमाटर से बनी हुई चीजों के सेवन से बचें जैसे कि टमाटर की चटनी, सिर्फ टमाटर का सूप या टमाटर की ग्रेवी वाली सब्जी। आप ये कर सकते हैं कि टमाटर के साथ बाकी सब्जियों को मिलाकर खाएं ताकि इससे आपके थायराइड हार्मोन पर कोई असर न पड़े। इसके अलावा टमाटर को कच्चा खाने की जगह इसे पकाकर खाएं। जब आप इन्हें पकाकर खाएंगे तो सब्जियों की गोइट्रोजेनिक गतिविधि काफी कम हो जाती है, जिससे इनका सेवन सुरक्षित हो जाता है।

ध्यान देने वाली बात ये है कि थायराइड की समस्या वाले लोगों को क्रूसिफेरस सब्जियों को कम खाना चाहिए और अगर आप खा भी रहे हैं तो इन्हें पकाकर खाएं ताकि आपके शरीर पर इसका असर न हो। इसके अलावा अगर आपको थायराइड की समस्या है, खासकर हाइपोथायरायडिज्म या आयोडीन की कमी, तो अपने आहार के बारे में व्यक्तिगत सलाह के लिए किसी डॉक्टर या पंजीकृत आहार विशेषज्ञ से सलाह लेना सबसे अच्छा है।

इसे भी पढ़ें: कमजोर मेटबॉलिज्म बनता है थकान, मोटापा और आलस का कारण, डायटीशियन से जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने वाले 7 फूड्स

इतना ही नहीं अगर टमाटर खाने से कोई समस्या महसूस हो तो उसे कम करें या डॉक्टर से सलाह लें। सामान्य रूप से, थायराइड के मरीज संतुलित आहार में टमाटर को शामिल कर सकते हैं लेकिन अगर आपको कोई दिक्कत महसूस होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें।

FAQ

  • थायराइड होने पर कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

    थायराइड के मरीजों को फूलगोभी, पत्तागोभी, गोभी और केल जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें गोइट्रोजन नामक पदार्थ होते हैं जो थायरॉायड के लिए आयोडीन के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं जिससे थायराइड ग्रंथि का काम काज प्रभावित हो सकता है।
  • थायराइड में घी खा सकते हैं क्या?

    थायराइड में आप घी का सेवन कर सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में ही घी खाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि घी को रोटी पर रखकर या फिर दाल भात में मिलाकर खाएं जिससे थायराइड की समस्या कंट्रोल में रहे।
  • क्या पालक थायराइड के मरीजों के लिए अच्छा है?

    पालक थायराइड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसका ज्यादा सेवन न करें। इसमें ऑक्सालेट भी होते हैं, जो आपके शरीर में आयोडीन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं जिससे आपको हाइपोथायरायडिज्म की समस्या हो सकती है।

Read Next

थायराइड में पपीता खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 21, 2025 14:58 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 21, 2025 14:58 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content