Expert

मेटाबॉलिज्म और थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए खाएं ब्राजील नट्स

Brazil Nuts Benefits in Hindi: ब्राजील नट्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद मिलती है। जानें यह कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेटाबॉलिज्म और थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए खाएं ब्राजील नट्स

नट्स का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नट्स स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। नट्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जिससे यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर में हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करने हैं। ऐसा ही एक नट है ब्राजील नट। ब्राजील नट्स के सेवन से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपकी थायरॉयड ग्रंथि को रेगुलेट करने, सूजन कम करने, हृदय को स्वस्थ रखने के साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए ब्राजील नट बहुत फायदेमंद है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मेटाबॉलिज्म तेज करने में कैसे फायदेमंद है ब्राजील नट्स (Brazil nuts benefits for metabolism in Hindi)

डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो ब्राजील नट में सेलेनियम नामक माइक्रोन्यूट्रिएंट होता है, जो थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए थायराइड का ठीक से काम करना बहुत जरूरी है। अगर थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती है तो यह टेट्रायोडोथायरोनिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) नामक हार्मोन नहीं बनाती है। ये हार्मोन मेटाबॉलिज्म की क्रिया नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ब्राजील नट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे यह सेल्युलर हेल्थ में सुधार करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं।

brazil nuts Benefits

इसे भी पढें: थायराइड रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है नारियल, जानें बीमारी कंट्रोल करने में कैसे करता है मदद

ब्राजील नट्स के अन्य फायदे (Benefits Of Brazil Nuts In Hindi)

1. वजन घटाने में मददगार है

ब्राजील नट्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म अच्छी तरह से काम करता है तो आप दिनभर में सामान्य कार्य करते समय भी कैलोरी बर्न करते हैं। इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। वेट लॉस या फैट लॉस करने वाले लोगों के लिए ब्राजील नट्स का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे शरीर में स्वस्थ वजन बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

2. दिल के लिए फायदेमंद है

ब्लड में सेलेनियम की कमी के कारण हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में ब्राजील नट्स के सेवन से आप अपने शरीर में सेलेनियम की कमी को पूरा कर सकते हैं। जिससे दिल की बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। इसके अलावा सेलेनियम एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में हमारी मदद करता है।

3. सूजन को कम करता है

ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम शरीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। जिससे यह शरीर में सूजन से लड़ने और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है।

4. दिमाग के लिए फायदेमंद है

ब्राजील नट्स में पॉलीफेनोल तत्व मौजूद होता है जिससे यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्राजील नट्स के सेवन से आप अपने ब्रेन हेल्थ में सुधार कर सकते हैं। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है जो मस्तिष्क को नुकसान से बचाते हैं और ब्रेन पावर को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढें: पैकेट वाले फ्रूट जूस सेहत को इन 5 तरीकों से पहुंचा सकते हैं नुकसान, रहें सावधान

5. कैंसर रोधी गुण होते हैं

सेलेनियम एक ऐसा तत्व है, जो आपके शरीर को गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। सेलेनियम का सेवन उचित मात्रा में करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

गुरबंदी, कैलिफोर्निया और मामरा बादाम में अंतर क्या है? जानें कौन सा है अधिक फायदेमंद

Disclaimer