Brazil Nuts Benefits For Female Fertility In Hindi: सर्दियों में नट्स का सेवन तो हम खूब करते हैं। ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होते हैं। हालांकि, किसी भी मौसम में सीमित मात्रा में नट्स का सेवन किया जा सकता है। ये पोषण से भरपूर होते हैं, खासकर हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। आमतौर पर हम में से ज्यादातर लोग बादाम, काजू और अखरोट आदि का ही सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ब्राजील नट्स का सेवन किया है? क्या आप जानते हैं इनका सेवन महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है? ब्राजील नट्स आकार में थोड़े बड़े होते हैं और सेहत के लिए बहुत लाभकारी। रोज सिर्फ 1-2 ब्राजील नट्स का सेवन करने से ढेरों फायदे मिल सकते हैं। ब्राजील नट में सेलेनियम नामक को होता है, जो थायराइड फंक्शन दुरुस्त रखने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। यह हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि जैसे न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होता है।
आपको बता दें कि जो महिलाएं गर्भधारण या प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, अगर वे नियमित इस नट का सेवन करें, तो इससे उन्हें जल्दी प्रेग्नेंट होने में बहुत मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राजील नटस खाने से प्रजनन क्षमता में सुधार होता है और गर्भधारण में मदद मिलती है। बहुत सी महिलाएं अक्सर यह सवाल भी पूछती हैं कि आखिर ब्राजील नटस फर्टिलिटी बेहतर बनाने में कैसे मदद करता है? हार्मोन एंड गट हेल्थ डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गर्भधारण और फर्टिलिटी में सुधार के लिए ब्राजील नट्स खाने के फायदे फायदे बताए हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
प्रजनन क्षमता बढ़ाने और प्रेग्नेंसी के लिए ब्राजील नट्स खाने के फायदे- Brazil Nuts Benefits For Female Fertility In Hindi
1. सेलेनियम से भरपूर होता है: ब्राजील नट्स सेलेनियम का एक पावरहाउस है, यह एक प्रमुख मिनरल है जो महिलाओं में स्वस्थ प्रजनन कार्य का समर्थन करता है।
2. एंटीऑक्सीडेंट का है बेहतरीन स्रोत: ब्राजील नट्स में एंटीऑक्सीडेंट का हाई स्तर ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद करता है, यह संभावित रूप से प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।
3. हार्मोन को रखे संतुलित: सेलेनियम हार्मोन को रेगुलेट करने, प्रजनन क्षमता के लिए आवश्यक संतुलित हार्मोनल वातावरण को बढ़ावा देने में भूमिका निभाता है।
इसे भी पढ़ें: PCOS के दौरान वजन घटाने में करती हैं ये 5 अच्छी आदतें, स्वस्थ वजन के लिए बनाएं जीवनशैली का हिस्सा
4. थायराइड फंक्शन को रखे स्वस्थ: सेलेनियम थायराइड फ़ंक्शन का समर्थन करता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है।
5. शरीर को दे पोषण : ब्राजील नट्स जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन ई जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जो समग्र प्रजनन कल्याण का समर्थन करते हैं।
6. सूजन करे कम: ब्राजील नट्स के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्वस्थ प्रजनन प्रणाली में योगदान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कैसे पहचानें पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द नॉर्मल है या नहीं? डॉक्टर से जानें संकेत
7. कोशिकाओं को नुकसान से बचाए: डीएनए सिंथेसिस और मरम्मत में सेलेनियम की भूमिका प्रजनन कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है, संभावित रूप से प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकती है।
View this post on Instagram
All Image Source: Freepik