Doctor Verified

कैसे पहचानें पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द नॉर्मल है या नहीं? डॉक्टर से जानें संकेत

How To Know Period Pain Is Normal Or Not: महिलाएं इस असमंजस में रहती हैं कि पीरियड के दौरान होने वाला दर्द सामान्य है या नहीं कैसे पहचानें? यहां जानें
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे पहचानें पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द नॉर्मल है या नहीं? डॉक्टर से जानें संकेत

How To Know Period Pain Is Normal Or Not: पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को हल्का दर्द होता है, तो वहीं कुछ के साथ हम देखते हैं कि उन्हें गंभीर दर्द और ऐंठन होती है, जिसकी वजह से उन्हें अपने दिनभर के सामान्य काम करने में भी उन्हें बहुत परेशानी महसूस होती है। वे दिनभर बस आराम करते हैं या दर्द से राहत के लिए दवाओं का सेवन करते हैं। जबकि ऐसा करने से उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पीरियड्स के दौरान थोड़ा-बहुत दर्द होना आमतौर पर सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर किसी महिला को गंभीर दर्द, ऐंठन और पीरियड के दौरान असामान्य ब्लड फ्लो का सामना करना पड़ता है, तो आपको बता दें कि यह किसी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है।

हार्मोनल असंतुलन से लेकर शरीर में खून और पोषण की कमी तक, पीरियड्स के गंभीर लक्षणों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहती हैं कि वे यह कैसे जान सकती हैं कि पीरियड के दौरान जिस तरह के दर्द का वे  सामना करती हैं वह नॉर्मल या नहीं? अगर उनका पीरियड पेन सामान्य नहीं हैं, तो उन्हें डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मानवीज गाइनोलाइफ क्लिनिक, ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली की डॉक्टर मानवी मैनी (Consultant Gynaecologist, MBBS,M.S OBGY, Diploma in ART & Reproductive medicine) से बात की। अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में नॉर्मल पीरियड के दर्द कुछ संकेत बताए हैं। इस लेख में जानें डॉक्टर के पास कब जाने की पड़ती है जरूरत।

How To Know Period Pain Is Normal Or Not In Hindi

ऐसे पहचानें पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द नॉर्मल है या नहीं- How To Know Period Pain Is Normal Or Not In Hindi

1. दर्द का समय

आमतौर पर पीरियड पेन या तो शुरुआत के पहले दो दिन या  बाद के दो दिनों के दौरान होता है। इसलिए यदि आपको पीरियड शुरू होने से 1-2 दिन पहले से या खत्म होने के बाद तक दर्द हो रहा है तो यह सामान्य नहीं है।

2. दैनिक काम करने में नहीं होती परेशानी

आम तौर पर पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द आपकी नियमित गतिविधियों में हस्तक्षेप नहीं करता है, यहां तक कि दर्द के साथ भी हम अपनी नियमित गतिविधियां कर सकते हैं, हम ऑफिस जा सकते हैं और घर के काम भी कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी महिला को दैनिक कार्य करने में भी परेशानी महसूस होती है, तो यह सामान्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास? जाने

3. आसानी से मिल जाती है दर्द से राहत

जब आपका पीरियड के दौरान होने वाला दर्द सामान्य होता है, तो ऐसे में इससे आपको गर्म सिकाई या हॉट बॉटल बैग आदि की मदद से आसानी से राहत मिल सकती है। लेकिन अगर दर्द गंभीर है या सामान्य नहीं है, तो आपको इसके लिए दवाओं की आवश्यकता पड़ती है।

अगर कोई महिला ऊपर बताए गए किसी भी स्थिति में सामान्य महसूस  नहीं करती है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स खुलकर न हो तो क्या करें? ब्लड फ्लो सामान्य करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

All Image Source: Freepik

Read Next

पीरियड्स में सिर्फ 2 दिन होती है ब्लीडिंग, तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण

Disclaimer