Mamra, Gurbandi or Californian : बादाम स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट नियमित रूप से बादाम खाने की सलाह देते हैं। बादाम खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। यह आपके दिमाग को स्वस्थ रख सकता है। इसके अलावा बादाम शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बादाम आप जिन फायदों के लिए खाते हैं, वह फायदा आपको मिल नहीं पाता है। क्या आप इसकी वजह जानते हैं? शायद नहीं, तो आज हम आपको इसकी वजह के बारे में बताएंगे। दरअसल, बादाम में मौजूद पोषक तत्व इसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपको किस किस्म का बादाम खाना चाहिए और आपके शरीर के लिए कौन से किस्म का बादाम हेल्दी होता है। दरअसल, बादाम कई किस्म के होते हैं, जिसमें से गुरबंदी, कैलिफोर्निया और मामरा को सबसे प्रमुख माना जाता है। इन बादाम के पोषक तत्व भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं गुरबंदी, कैलिफोर्निया और मामरा में क्या है अंतर और इनमे कौन सा बादाम है अधिक ( Which almond is the best Mamra Gurbandi or Californian) फायदेमंद?
गुरबंदी, कैलिफोर्निया और मामरा में अंतर क्या है?
कैलिफोर्निया बादाम
मार्केट में आपको कैलिफोर्निया बादाम बहुत ही आसानी से मिल जाता है। यह स्वाद में मीठा होता है। इस बादाम में कोलेस्टॉल की मात्रा काफी कम होती है। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो कैलिफोर्निया बादाम आपके लिए ज्यादा हेल्दी है। यह आकार में अन्य बादाम की तुलना में बड़ी और चौड़ी होती है। इसमें भी कई अलग-अलग वैराटीज उपलब्ध होती हैं। यह बादाम कई तरह के विटामिंस जैसे- विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। मामरा और गुरबंदी बादाम को आपको भिगोने की जरूरत नहीं होती है। लेकिव कैलिफोर्निया बादाम को खाने से पहले कुछ घंटे भिगोना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें - एक साथ मिलाकर खाएं काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट, मिलेंगे ये 7 फायदे
गुरबंदी बादाम
गुरबंदी बादाम स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आकार में छोटा होता है। इसका स्वाद भी थोड़ा सा कड़वा होता है। इसमें जिंक, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कॉपर, विटामिन-ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यह बादाम अफगानिस्तान से आती है। इसकी खेती ऑर्गैनिक तरीके की जाती है। इसके पैदावर के लिए किसी भी तरह की केमिकल प्रोसेस, Pasteurization का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
मामरा बादाम
मामरा ईरान से आता है। यह बादाम स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। मार्केट में मामरा बादाम की कई किस्में उपलब्ध होती हैं। वजन में यह बादाम काफी हल्की होती है। इसके छिलकों में धारियां बनी होती हैं। साथ ही इसका आकार नाव की तरह होता है। यह स्वाद में मीठा और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
कौन सा बादाम है अधिक हेल्दी
गुरबंदी बादाम में मामरा और कैलिफोर्निया बादाम की तुलना में आपके शरीर को अधिक एनर्जी और प्रोटीन प्रदान करता है। तुलनात्मक रूप से गुरबंदी बादाम में अधिक विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड की मात्रा होती है। यह आपके नाखून और आंखों को स्वस्थ रखता है। हालांकि, बादाम की कौन सी किस्म आपके स्वास्थ्य के लिए बेस्ट होती है, यह आपके शरीर की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप लो कोलेस्ट्रॉल युक्त बादाम खाना चाहते हैं, तो कैलिफोर्नियां बादाम अधिक हेल्दी होता है। वहीं, अगर आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट की आवश्यकता है, तो मामरा बादाम का सेवन करें। ऐसे में यह कहना संभव नहीं है कि आपके शरीर के लिए कौन सा बादाम बेस्ट होगा।
इसे भी पढ़ें - मखाना, बादाम, तिल और सौंफ साथ में खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं, दूर होगी खून की कमी
बादाम खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मार्केट में बादाम की कई तरह की वैरायटीज उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन बादाम को खा सकते हैं। एक्सपर्ट से सलाह लेकर इन बादाम को अपने आहार में शामिल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version