फ्राइड (तेल में तले) फूड्स को हेल्दी बनाने के लिए आजमाएं ये 6 ट्रिक्स, रहेंगे सेहतमंद

खाना बनाने के दौरान आप कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे खाने में अतिरिक्त तेल रह जाता है लेकिन आप इन तरीकों से इसे कम कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्राइड (तेल में तले) फूड्स को हेल्दी बनाने के लिए आजमाएं ये 6 ट्रिक्स, रहेंगे सेहतमंद


तले हुए खाद्य पदार्थ कई लोगों को पसंद आते हैं, जैसे समोसा, कचौड़ी और पकौड़े ऐसी ही कुछ चीजें हैं। कोई भी मौसम हो या त्योहार, इन तरह के खानों का स्वाद लोगों को खूब भाता है। कई लोगों तो हफ्ते में दो-तीन बार समोसा और कचौड़ी जरूर खाते हैं लेकिन डिप फ्राई की हुई ये चीजें कई बार अच्छे से पक नहीं पाती है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है।  सेवन से पाचन तंत्र  पर भी बुरा असर पड़ता है लेकिन इन चीजों को खाने का मन भी बहुत होता है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप तली-भुनी चीजें खाने के शौकीन है, तो आपको बस डिप फ्राई की कुछ टिप्स को ध्यान रखना चाहिए और आप अपनी पसंदीदा डिश आराम से खा सकते हैं। 

इन तरीकों से निकालें एक्सेस ऑयल (Food Frying Tips)

1. सही तापमान रखें

अपने भोजन को हमेशा सही तापमान पर पकाने की कोशिश करें। कई बार हम तेल गर्म होने से पहले ही खाद्य पदार्थों को डिप फ्राई होने के लिए डाल देते हैं। इससे भोजन अच्छी तरह से पक नहीं पाता है और अतिरिक्त तेल निकालना भी मुश्किल हो जाता है। डिप फ्राई करने के दौरान आंच हमेशा मध्यम रखें और खाना तलने के बाद हमेशा पेपर पर निकालने की कोशिश करें ताकि पेपर अतिरिक्त तेल सोख सके। 

fry-foods

Image Credit- Freepik

2. सही तेल चुनें

तलने और पकाने के लिए विभिन्न प्रकार के तेल का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर, अच्छे स्वाद वाले तेल को डिप फ्राई करने के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन अगर आप अधिक तली-भुनी हुई चीजें खाते हैं, तो आपको किसी इसे अच्छे से तलने के साथ सही तेल का चुनाव भी करना चाहिए ताकि किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा न हो। इसके लिए आप सोयाबीन तेल, ऑलिव ऑयल और राइस ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके ऑयली खाने को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं।

3. अतिरिक्त पानी निकाल दें

किसी भी खाद्य पदार्थ को अगर आप पानी में भिगो रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आप डिप फ्राई करने से पहले उसमें से अतिरिक्त पानी को पूरी तरह से निकाल दें। तेल और पानी आपस में नहीं मिलते हैं इसलिए यह फूटना शुरू हो जाएगा। इससे खाने का स्वाद खराब हो सकती है। साथ ही इस मिश्रण से आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी हो सकती है। इससे एक्स्ट्रा तेल निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- कैलरीज़ से भरी फ्रेंच फ्राइज़ हो सकती है नुकसानदायक, जानिए इसे हेल्दी तरीके से बनाने और खाने का तरीका

fry-foods

Image Credit- Freepik

4. पैन में एक बार ज्यादा चीजें न डालें

समय बचाने के चक्कर में हम एक बार में बहुत अधिक चीजें फ्राई करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में खाना अच्छे से फ्राई नहीं हो पाता है और उसे पलटने में भी परेशानी आती है। साथ ही पैन का तापमान भी कम हो सकता है, जिससे साम्रगी आधी पकती है। इसलिए भोजन को पकने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।

5. अतिरिक्त ब्रेड क्रम्ब्स को हटाना

ब्रेड क्रम्ब्स खाद्य पदार्थों से गिरकर तेल में बैठ जाते हैं। कई बार आप कुछ पकाते हैं और बेसन या खाद्य साम्रगी अच्छे से पकने की बजाय तेल में टूटकर गिर जाते हैं। इसका ये कारण हो सकता है कि आपने ठीक से घोल की परत नहीं चढ़ाई होगी या सही तापमान पर पकाना शुरू नहीं किया होगा। इसलिए फ्राई करने से पहले पकौड़े को अच्छे से बेसन के घोल में डुबाएं और उस घोल को थोड़ा गाढ़ा रखें। पैन को साफ रखने की कोशिश करें। 

fry-foods

Image Credit- Freepik

6. सही बर्तनों का इस्तेमाल

हमेशा डिप फ्राई के लिए सही बर्तनों का इस्तेमाल करें ताकि एक्सेस ऑयल को आसानी से निकाला जा सके। साथ ही समोसा या पकौड़े तलते वक्त आपके हाथ में चोट न आए। कई बार हम तलने के लिए ऐसे बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से अतिरिक्त तेल को निकालना मुश्किल हो जाता है। 

Main Image Credit- Today Show

Read Next

क्या जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगता है? डॉक्टर से जानें इसमें कितनी है सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version