Food Habits To Avoid Gastric Problem In Hindi: गैस्ट्रिक समस्या एक तरह की पाचन संबंधी समस्या होती है। इस समस्या के होने पर पेट में दर्द, ब्लोटिंग, अपच, नॉजिया, उल्टी जैसी कई परेशानी होती है। इस तरह की परेशानी होने पर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजों में बदलाव करें। इसके अलावा, अगर अपच समस्या अधिक हो गई है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सुधार करके गैस्ट्रिक की समस्या से राहत पाई जा सकती है। आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं उनके बारे में।
गैस्ट्रिक की समस्या से राहत पाने के लिए किन आदतों में करें सुधार- Food Habits To Avoid Gastric Problem In Hindi
स्पाइसी फूड न खाएं
कुछ लोगों को स्पाइसी यानी मसालेदार चीजें खाने का बहुत शौक होता है। लेकिन, हद से ज्यादा स्पाइसी खाना किसी के लिए हेल्दी नहीं होता है। इससे सीने में जलन, पेट में जलन, एसिडिटी के साथ-साथ गैस्ट्रिक की समस्या भी समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप स्पाइसी फूड को अपनी डाइट से निकाल बाहर करें।
इसे भी पढ़ें: Stomach Gas: पेट की गैस से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 स्वस्थ आदतें, मिलेगी राहत
फ्राइड चीजें खाने से बचें
तला-भुना खाना भी सही नहीं है। जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या रहती है, उन्हें फ्राइड चीजों के खाने की आदत को भी दूर कर देना चाहिए। दरअसल, फ्राइड फूड में काफी ज्यादा मात्रा में फैट होता है, जो डाइजेशन को धीमा कर देता है। इससे पाचन क्षमता प्रभावित होने लगती है। खाना सही समय पर हजम न होने के कारण गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ जाती है। इससे एसिड रिफ्लक्स जैसी प्रॉब्लम भी होने लगती है।
चीनी और नमक का सेवन कम करें
शुगर और सॉल्ट, दोनों का सेवन लोगों को सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अतिरिक्त मात्रा में नमक का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है और शुगर का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक कर सकता है। ये दोनों ही चीजें पेट से संबंधी समस्याएं, जैसे गैस्ट्रिक की समस्या क्रिएट कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: पेट की गैस से राहत पाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, जानें इस्तेमाल के तरीके
पानी ज्यादा पिएं
जैसे-जैसे मौसम में तब्दीलियां आ रही हैं, लोगों में पानी का इनटेक घट रहा है। दरअसल, इन दिनों लोग पानी कम पीते हैं। पानी कम पीने से कब्ज की समस्या हो जाती है। जाहिर है, यह स्थिति सही नहीं है। इससे गैस्ट्रिक की समस्या ट्रिगर हो सकती है। आपको चाहिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे कब्ज दूर होती है और गैस्ट्रिक की प्रॉब्लम से भी राहत मिलती है।
दही और छाछ का सेवन करें
गैस्ट्रिक की समस्या की समस्या से बचने के लिए आप अपनी संतुलित डाइट में दही और छाछ को भी शामिल कर सकते हैं। इससे ब्लोटिंग, पेट में दर्द, पाचन संबंधी समस्या और पेट से जुड़ी कई परेशानियों में मदद मिलती है। दरअसल, दही प्रोबायोटिक होती है। इसमें लाइव माइक्रोऑर्गेनिज्म होते हैं, जो पेट में गुड बैक्टीयि को बैलेंस करने में मदद करते हैं।