Benefits of Eating Boiled Amla: आंवला का सेवन अधिकतर हर घर में किया जाता है। कुछ लोग इसे सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग इसे अचार या चटनी बनाकर सेवन करते हैं। कच्चे आंवले के फायदों के बारे में तो हम सभी ने सुना होता है। पाचन संबंधित समस्याओं से लेकर इम्यूनिटी बनाए रखने तक कच्चा आंवला खना फायदेमंद माना जाता है। वहीं बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी कच्चा आंवला फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं आंवला को उबालकर खाना कच्चे आंवला से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से।
रोजाना उबला आंवला खाने के फायदे- Health Benefits of Boiled Amla
इम्यूनिटी बूस्ट करें- Boost Immunity
कच्चे आंवले की तरह उबला आंवला भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। उबले आंवला में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, तो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेहतरीन सोर्स हैं। इसके रोज सेवन से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा कम होता है।
पाचन स्वस्थ रखने में मदद करे- Helps In Digestion
आंवला में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो खाना पचाने और गट को हेल्दी रखने में मदद करता है। आंवला को उबालने से इसे पचाना आसान हो जाता है, जिससे पाचन क्रिया भी तेज होती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- Amla Khane ke Fayde: खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- Benefit For Heart Health
आंवला में हार्ट को हेल्दी रखने वाले गुण पाए जाते हैं। उबले आंवला का सेवन करने से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी कम होता है। उबले आंवला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा नहीं होता है।
स्किन हेल्दी रहती है- Help To Keep Skin Healthy
उबले आंवला का सेवन करना सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ता है और त्वचा में लोच भी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- आंवले में छिपे हैं ये 3 अनोखे आयुर्वेदिक गुण, डाइट में इस तरह से करें शामिल
हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद- Benefit For Hair Health
उबले आंवला के सेवन से हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो कोलेजन के प्रोडक्शन में मदद करता है। इससे बाल मजबूत और घने भी बने रहते हैं। अगर आप उबले आंवला का सेवन रोज करते हैं, तो इससे बालों का झड़ना रूकता है और आपके बाल शाइनी बनते हैं।
रोजाना आप 1 से 2 उबले आंवला का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।