
Easy Ways To Eat Amla: हम सभी यह जानते हैं कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आंवला का सेवन कितना फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर फल कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक रामबाण उपाय है। आयुर्वेद में आंवला को इसके औषधीय गुणों के चलते कई रोगों को दूर करने के लिए एक औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुणों से भी भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है। इसके अलावा, वजन घटाने से लेकर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज आदि को कंट्रोल करने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक नियमित आंवला का सेवन करने के कई फायदे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है या नजर कमजोर होने से बचना चाहते हैं, उनके लिए भी आंवला का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! यह आंखों को स्वास्थ्य को मजबूत बनाने और नजर में सुधार करने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, सी आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। आंवला में बीटा कैरोटीन भी होता है, जो नजर में सुधार के बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन सी रेटिना की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करता है। अब सवाल यह उठता है कि आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए आंवला का सेवन कैसे करें? इस लेख में मैं आपको नजर में सुधार करने के लिए आंवला को डाइट में शामिल करने के कुछ आसान तरीके बता रहा हूं....

आंखों की रोशनी में सुधार के लिए आंवला खाने के तरीके- Easy Ways To Eat Amla to Improve Eyesight In Hindi
1. फल खाएं
आप रोज सुबह के समय 1-2 आंवला फल का सीधे तौर पर सेवन कर सकते हैं। आप चाहें, तो इसे पानी में उबालकर भी खा सकते हैं। इस तरह यह पचने में भी आसान हो जाता है। आप आंवले का मुरब्बा और कैंडी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने अपने सलाद, जूस और स्मूदी में भी आंवला डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहत से भरपूर है आंवला का सलाद, जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे
2. आंवला पाउडर का सेवन करें
यह आंवला को डाइट में शामिल करने का एक आसान तरीका है। आप सुबह के समय 1 चम्मच आंवला पाउडर में समान मात्रा में शहद मिलाकर, इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों की कई समस्याओं के लिए रामबाण उपाय है आंवला, एक्सपर्ट से जानें सेवन के 3 आसान तरीके
3. आंवला का जूस पिएं
सुबह खाली पेट आप एक गिलास गुनगुने पानी में 20ml तक आंवले का जूस मिलाकर इसका घूंट-घूंट कर सेवन कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version