Doctor Verified

क्या काली मिर्च खाने से आंंखों की रोशनी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका

कंप्यूटर के सामने घंटों बैठने की वजह से आंंखों में तेज दर्द और अन्य समस्याएं शुर हो सकती है। लेकिन, घर में रखी कुछ चीजों का सेवन करने से आप आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचा सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि काली मिर्च से आंखों की रोशनी में कैसे सुधार होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या काली मिर्च खाने से आंंखों की रोशनी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका


कंप्यूटर के सामने घंटों बैठने, अनिमित दिनचर्या और स्ट्रेस की वजह से आंखों पर जलन, तेज दर्द और देखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह से समय के साथ इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य चीजों का प्रचलन बढ़ा है, वैसे-वैसे लोगों की आंखों की समस्याओं के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। आज के दौर में ऑफिस में लोगों को सुबह से शाम तक कंप्यूटर के आने बैठकर काम करना पड़ता है। लंबे समय तक यह आदत आपकी आंखों में थकान की वजह बन सकती है। आंखों की रोशनी को दूर करने के लिए आप घेरलू उपायों को अपना सकते हैं। इसके लिए आप डाइट में काली मिर्च को शामिल कर सकते हैं। इस लेख में जगत फार्मा के आई केयर सेंटर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मंदीप बासु से जानते हैं कि काली मिर्च से आंखों की रोशनी में कैसे सुधार होता है?

क्या काली मिर्च आंखों की रोशनी बढ़ा सकती है? - Does Eating Black Pepper Improve Eyesight In Hindi

आयुर्वेद में काली मिर्च को त्रिदोष नाशक और दृष्टि सुधारक माना गया है। इसे आंखों की कमजोरी, धुंधला दिखाई देने और आंखों की थकान को कम करने के लिए उपयोगी बताया गया है, विशेषकर जब इसे शहद, घी या त्रिफला के साथ लिया जा सकता है। आपको बता दें कि काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा, काली मिर्च विटामिन A और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाती है, जो आंखों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। साथ ही, यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में भी सहायक होती है, इससे आंखों तक अधिक पोषण और ऑक्सीजन आसानी पहुंचाती है। हालांकि, काली मिर्च सीधे रूप से तो नहीं, लेकिन आंखों की सेहत को बनाए रखने में सहायक भूमिका निभा सकती है।

काली मिर्च के अन्य फायदे - Other Benefits Of Black Pepper In Hindi

  • काली मिर्च पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जिससे खाने को पाचने में मदद करता है।
  • इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
  • काली मिर्च के सेवन से बलगम की समस्या में भी आराम मिलता है।
  • साथ ही काली मिर्च बालों और स्किन के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

काली मिर्च खाने का सही तरीका - How To Eat Black Pepper In Hindi

  • काली मिर्च को सीधे नहीं बल्कि अन्य तत्वों के साथ मिलाकर लेना चाहिए ताकि इसका अधिकतम फायदा मिल सके।
  • काली मिर्च को सीधे लेना मुश्किल होता है। ऐसे में आप शहद के साथ काली मिर्च के पाउडर को ले सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में करीब एक चौथाई काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।
  • आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी के लिए आप एक चम्मच गाय के देशी घी में करीब एक चुटकी काली मिर्च के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • सुबह के समय आप खाली पेट एक गिलास पानी में त्रिफला के साथ एक चुटकी काली मिर्च के पाउडर का सेवन कर सकते हैं।
  • सर्दियों में आप गर्म दूध में करीब एक चुटकी काली मिर्च के पाउडर को मिलाकर पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स, मिलेगा फायदा

काली मिर्च एक औषधीय मसाला है जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है, खासकर जब इसे संतुलित आहार और जीवनशैली के साथ उपयोग किया जाए। यह सीधे आंखों की रोशनी नहीं बढ़ाती, लेकिन पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण और शरीर की संपूर्ण सेहत को बेहतर करके आंखों को मजबूत बनाए रखती है। यदि आपको लंबे समय से कम दिखाई दे रहा हो तो ऐसे में आप डॉक्टर से मिलकर आंखों को जांच कराएं।

FAQ

  • आंखों की रोशनी कमजोर होने का मुख्य कारण क्या है?

    आंखों का विजन चोट, संक्रमण और ब्लड सर्कुलेशन की समस्याओं के कारण प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, विटामिन और मिनरल्स की कमी भी आंखों की रोशनी को कम करने में मदद कर सकती है। 
  • किस कमी से आंख कमजोर होती है?

    जिन लोगों में विटामिन ए और खून की कमी होती है, उनको आंखों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

Read Next

क्या गले में खराश और दर्द में फायदेमंद हो सकती है लैवेंडर की चाय? डॉक्टर से जानें

Disclaimer