Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Doctor Verified

दही में मोरिंगा पाउडर डालकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस बारे में

दही में मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए इस कॉम्बिनेशन के फायदे।

Moringa Powder With Curd Benefits: गर्मियों में शरीर को ठंड़ा रखने वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इनमें दही का नाम भी शामिल है। दही के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। अगर पेट में जलन, ब्लोटिंग या एसिडिटी महसूस हो रही है, तो ऐसे में एक कटोरी दही खाने से काफी आराम मिलता है। इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं जो गट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। दही के फायदे बढ़ाने के लिए इसमें मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाना भी फायदेमंद माना जाता है। इस तरह सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी फायदा मिलता है। यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।

01 - 2025-05-05T134027.397

दही में मोरिंगा पाउडर डालकर खाने के फायदे- Benefits of Consuming Moringa Powder In Curd

गर्म प्रकृति वालों के लिए फायदेमंद- Good For Pitta Dosha

जिन लोगों के शरीर की प्रकृति गर्म होती है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि, मोरिंगा की तासीर काफी ज्यादा गर्म होती है। गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन करने से परेशानी भी हो सकती है। लेकिन जब इसे दही में मिलाकर खाया जाता है, तो इससे शरीर में गर्मी नहीं होती है। दही में मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाने से इसकी तासीर नॉर्मल हो जाती है और यह नुकसान नहीं करता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- Improve Digestion

दही में मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। मोरिंगा पाउडर में फाइबर होता है, जो गट हेल्थ को इंप्रूव करता है। दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ और डाइजेशन इंप्रूव होता है। इस कॉम्बिनेशन के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए पिएं मोरिंगा और आंवला जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

मोरिंगा में विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और अमिनो एसिड मौजूद होते हैं। वहीं, दही में प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व डाइजेशन इंप्रूव करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो बॉडी के सेल्स को डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर रेगुलेट होता है- Regulate Blood Sugar

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए मोरिंगा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें मोरिंगा का सेवन रोज करने की सलाह दी जाती है। जब हम दही में मिलाकर मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो यह डायबिटीज पर और भी बेहतर तरीके से काम करता है।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए मोरिंगा पाउडर, मिलते हैं ये 4 फायदे

स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है- Improve Skin Health

दही में मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाने से स्किन हेल्थ भी इंप्रूव होती है। दही स्किन टैक्चर को इंप्रूव करता है और स्किन को हेल्दी भी रखता है। मोरिंगा के सेवन से त्वचा को जरूरी पोषक तत्व मिल पाते हैं। इसके सेवन से त्वचा की रंगत सुधरती है और उम्र के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं।

निष्कर्ष

दही में मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से शरीर में गर्मी कम होती है। साथ ही, यह डाइजेशन इंप्रूव करने और बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करता है। इसके सेवन से स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है और ब्लड शुगर रेगुलेट भी होती है। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि, इसकी तासीर गर्म होती है और ज्यादा सेवन करने से यह शरीर को नुकसान भी कर सकता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

FAQ

  • मोरिंगा गर्म है या ठंडा?

    आयुर्वेद के मुताबिक, मोरिंगा की तासीर गर्म होती है। इसका स्वाद तीखा और कड़वा होता है। इसके गर्म होने के कारण इसे कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • मोरिंगा किस बीमारी में काम आता है?

    मोरिंगा का सेवन कई बीमारियों में किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 
  • दैनिक दिनचर्या में मोरिंगा पाउडर का उपयोग कैसे करें?

    दैनिक दिनचर्या में मोरिंगा पाउडर कई तरह से शामिल किया जा सकता है। लेकिन, मोरिंगा की पत्तियों को सूखाकर और पाउडर बनाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके पाउडर को दूध, दही और दलिया और सूप में डालकर सेवन किया जा सकता है। 

Read Next

क्या रात के समय गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 05, 2025 13:47 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • May 05, 2025 13:47 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content