Expert

पुरुषों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए मोरिंगा पाउडर, मिलते हैं ये 4 फायदे

Benefits Of Moringa Powder For Men in hindi: पुरुषों को अपनी डाइट में मोरिंगा पाउडर बहुत फायदेमंद है। इससे इंफर्टिलिटी दूर करने में मदद मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए मोरिंगा पाउडर, मिलते हैं ये 4 फायदे


Benefits Of Moringa Powder For Men in hindi: मोरिंगा का इस्तेमाल हम सदियों से कर रहे हैं। आमतौर को हम हम सहजन भी कहते हैं। आज भी लोग इसे सब्जी आदि के जरिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है और टॉक्सिंस को बॉडी से बाहर निकालने में भी बहुत मदद करता है। यही नहीं, मोरिंगा का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमार होने का रिस्क भी कम होता है। बहरहाल, मोरिंग की ही तरह, इसके पाउडर का भी उपयोग काफी किया जाता है। मोरिंगा पाउडर एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और कई तरह के संक्रमण से भी बचाव के लिए जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा पाउडर पुरुषों के लिए भी बहुत लाभकारी है? इस लेख में डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी आपको बता रही हैं पुरुषों के लिए मोरिंग पाउडर खाने के फायदों के बारे में।

पुरुषों के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करने के फायदे- Benefits Of Moringa Powder For Men in hindi

Benefits Of Moringa Powder For Men in hindi

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में सुधार

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मतलब है शारीरिक संबंध स्थापित करने के लिए पुरुषों के लिंग में पर्याप्त इरेक्शन का न होना। ऐसा किसी भी वजह से हो सकता है। जैसे, तनाव का बढ़ना, स्वास्थ्य में खराबी, सर्जरी होना आदि। मौजूदा समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी तरह के तनाव से गुजर रहे हैं और जीवनशैली में भी बुरी आदतें शुमार हो चुकी हैं। ऐसे में कई पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की शिकायत देखने को मिल रही है। इससे निपटने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन किया जा सकता है। मोरिंगा पाउडर में पोलिफेनल नाम का कंपोनेंट होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह ब्लड फ्लो में भी सुधार करता है। इस तरह, इरेक्शन की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए सहजन के लाभ: पुरुषों की इन 4 अंदरूनी समस्‍याओं का इलाज है सहजन या मोरिंगा

फर्टिलिटी में सुधार हो सकता है

जैसा कि हमने पहले जिक्र किया है कि दिनों दिन पुरुषों में तनाव का स्तर बढ़ रहा है। इसका फर्टिलिटी पर बुरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे निपटने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन कर सकते हैं। मोरिंगा पाउडर एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है, जो ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करता है और इससे फर्टिलिटी पर भी पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: सहजन पाउडर के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है मोरिंगा पाउडर

सीमन वॉल्यूम का बढ़ना

कई बार पुरुषों के सीमन वॉल्यूम कम होने के कारण वे पिता बनने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। वहीं, अगर वे नियमित रूप से मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे सीमन वॉल्यूम बढ़ता है। स्पर्म काउंट बढ़ने के साथ-साथ स्पर्म मोटिलिटी में सुधार होता है।

प्रोस्टेट हेल्थ बेहतर होती है

पुरुषों के लिए रिप्रोडक्टिव ऑर्गन है, प्रोस्टेट। इसकी सेहत बेहतर होना बहुत जरूरी है। प्रोस्टेट अखरोट साइज का ऑर्गन होता है, जो सीमन प्रोड्यूस करने, स्पर्म मूव करने और पेनिस के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह देखा जाए तो प्रोस्टेट की हेल्थ सही न हो, तो पुरुषों इनफर्टिलिटी का शिकार हो सकते हैं। वहीं, अगर पुरुष मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे प्रोस्टेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में यह अहम भूमिका निभा सकता है। हालांकि, सिर्फ मोरिंगा पाउडर ही नहीं, मोरिंगा एक्सट्रैक्ट भी इसके लिए फायदेमंद है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें किशमिश, सेक्सुअल हेल्थ में होगा सुधार

Disclaimer