Benefits Of Taking Moringa Powder With Milk In Hindi: यह बात हम सभी जानते हैं कि मोरिंग सुपर फूड है। इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इसमें विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एमिनोएसिड जैसे तत्व होते हैं। कई लोग मोरिंग की सब्जी खाने के बजाय इसके पाउडर का सेवन करते हैं। चूंकि, मोरिंग एक तरह का सुपर फूड है, तो इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हे। वहीं, जब आप इसका सेवन दूध के साथ करते हैं, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व और भी बढ़ जाते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि दूध के साथ मोरिंगा का सेवन करने से किस तरह के फायदे मिलते हैं? आइए, जानते हैं रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से।
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन कैसे करें?- How To Consume Drinking Moringa Powder With Milk In Hindi
सामग्री
- एक गिलास दूध
- एक चम्मच मोरिंगा पाउडर
- शहद या गुड़, मीठे के लिए
बनाने की विधि
- गुनगुने दूध में मोरिंगा पाउडर मिक्स करें।
- गुड़ का पाउडर या शहद डालें।
- दोबारा चम्मच की मदद से मिक्स करें।
- तैयार दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन रात को सोने से पहले करें।
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने के फायदे- Benefits Of Drinking Moringa Powder With Milk In Hindi
1. इम्यूनिटी बूस्ट होती है
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जैसा कि पहले ही जिक्र किया है कि मोरिंगा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये इम्यूनिटी को मजबूती देने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं। इसके अलावा, मोरिंगा में आयरन और बीटा कैरोटीन होता है, जो ब्लड सेल्स प्रोडक्शन में इजाफा करते हैं। जब आप दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपको दुगने फायदे मिलते हैं।
2. पाचन क्षमता में सुधार होता है
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से पाचन क्षमता में भी सुधार होता है। मोरिंगा में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं और इसमें नेचुरल एंजाइम्स भी होते हैं। ये तमाम चीजें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। नतीजतन, पाचन क्षमता में अपने आप सुधार होने लगता है। दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है, कब्ज की समस्या दूर होती है और ब्लोटिंग भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें: सहजन के फूल का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का तरीका
3. ब्लड शुगर का स्तर रेगुलेट होता है
विशेषज्ञों की मानें, तो मोरिंग में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को रेगुलेट करने में मदद करते हैं। यह साइंटिफिकली प्रूव भी हो चुका है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत ही अच्छा सप्लीमेंट माना जाता है। असल में, इसमें आइसोथियोसाइनेट्स और क्वेरसेटिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो इंसुलिन रेसिस्टेंस में सुधार करते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक नहीं करता है। बहरहाल, जब आप दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो इससे एनर्जी में भी इजाफा होता है।
4. नींद में सुधार होता है
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से नींद भी में सुधार होता है। हाल के सालों में आपने नोटिस किया होगा कि लोग कामकाज के चलते या गैजेट्स में अधिक समय बिताने के कारण अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं। अच्छी नींद की कमी के कारण लोगों की मेंटल हेल्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ रहता है। वहीं, अगर आप रात को सोने से पहले दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, तो नींद में सुधार होता है। मोरिंगा में ट्रिप्टोफैन जैसे एसेंशियल अमीनो एसिड होते हैं, जो सेरोटोनिन प्रोड्यूस होता है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है, जो मेलाटोनिन में कंवर्ट करता है। यह नींद का हार्मोन होता है, जिससे स्लीप साइकिल में सुधार होता है।
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन कौन न करें- Who Should Not Consume Moringa Powder With Milk In Hindi
- दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करना चाहिए। उन्हें इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, उन्हें भी दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अगर पाचन संबंधी समस्या है, तो इस स्थिति में भी दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन न करें।
FAQ
मोरिंगा पाउडर दूध के साथ ले सकते हैं क्या?
दूध के साथ मोरिंगा पाउडर का सेवन करना अच्छा होता है। इसे रात को सोने से पहले पीना चाहिए। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मिनरल्स, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तत्व होते हैं।मोरिंगा पाउडर रोज लेने से क्या होता है?
किसी भी चीज का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। अगर लंबे समय से मोरिंगा पाउडर का सेवन कर रहे हैं, तो इसका सेवन कुछ समय के लिए रोक दें। हालांकि, इसका सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है।मोरिंगा लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
मोरिंगा को आप चाय या दूध के साथ मिक्स करके पी सकते हैं। मोरिंगा की चाय इसके सूखे पत्ते से बनाई जाती है।