Doctor Verified

डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है दही, इस तरह से करें सेवन

खानपान में गड़बड़ी की कारण अक्सर लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं पाचन के लिए दही के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है दही, इस तरह से करें सेवन

आजकल ज्यादातर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं (Digestive problems) से परेशान रहते हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड, तला हुआ भोजन, जंक फूड और ज्यादा चीनी और नमक का सेवन, पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण पेट का पीएच लेवल बिगड़ जाता है और गट बैक्टीरिया बेहतर काम नहीं कर पाते। कई बार खराब पाचन के कारण अक्सर लोगों को मतली और दस्त की समस्या भी होती है। हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे दही खाने के फायदे (Health Benefits of Curd) और पाचन सुधारने के लिए दही का सेवन करने का सही तरीका क्या है।

दही खाने के फायदे- Benefits Of Eating Curd In Hindi

  1. दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स है, जो पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। 
  2. प्रोबायोटिक्स आंतों को स्वस्थ रखने और अच्छी तरह से खाना पचाने में मदद करते हैं।
  3. दही प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

पाचन बेहतर करने के लिए दही खाने का सही तरीका- What Is The Healthiest Way To Eat Curd For Digestion In Hindi

इसे भी पढ़ें: दही खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

  1. अपने खाने के साथ दही को शामिल करें। इसके अलावा आप लंच में दही में ताजी पसंदीदा सब्जियां मिलाकर भी खा सकते हैं।
  2. दही में जीरा पाउडर और हींग डालकर रायता बनाएं, दही के साथ जीरा और हींग दोनों ही आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छे हैं।
  3. आप ब्रेकफास्ट में दही से स्मूदी बना सकते हैं। इसके अलावा दही की लस्सी भी पेट के लिए फायदेमंद साबित होती है।
  4. दही के साथ आप फलों को मिलाकर भी रायता तैयार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप हमेशा ताजा दही ही खाएं। 

दही खाने से पहले ध्यान रखें ये बातें- Avoid Making These Mistakes While Eating Curd In Hindi

इसे भी पढ़ें: दही खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

  1. आयुर्वेद के मुताबिक, दही की तासीर ठंडी बताई गई है इसलिए यह गर्म तासीर वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है, ऐसे में जिन लोगों के पेट में ज्यादा गर्मी रहती है, उनके लिए दही बेहद फायदेमंद साबित होता है। 
  2. दही का सेवन मलाई उतारकर करना चाहिए क्योंकि मलाई वाला दही पेट के लिए भारी साबित होता है।
  3. गर्मी के मौसम में आप दही का सेवन शाम में कम मात्रा में कर सकते हैं लेकिन सर्दी के मौसम में शाम और रात के वक्त दही का सेवन न करें।
  4. आयुर्वेद के अनुसार, सूरज ढलने के बाद पेट की अग्नि धीमी हो जाती है, ऐसे में रात में दही का सेवन नुकसानदेह साबित होता है।
  5. जो लोग अर्थराइटिस, डायबिटीज या अन्य क्रोनिक डिजीज से पीड़ित हैं, उन्हें दही का सेवन डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।

Read Next

बढ़ती उम्र के साथ भी खूबसूरत बने रहने के लिए आयुर्वेदाचार्य ने शेयर किए 5 सीक्रेट्स, आप भी कर सकते हैं फॉलो

Disclaimer