मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होना आम बाता है। खासकर छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या तेजी से बढ़ सकती है। इस मौसम में बहती नाक, सिर में दर्द और खांसी आना नॉर्मल है। यह अक्सर वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। दही ठंडी होती है और अक्सर इसके खटास को रोकने के लिए इसे फ्रिज में स्टोर किया जाता है। इसलिए, अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम होने पर दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। खासकर बच्चों को बदलते मौसम, सर्दियों और तबीयत खराब होने पेरेंट्स दही खिलाने से बचते हैं, ताकि उन्हें सर्दी-जुकाम न हो जाए। लेकिन क्या वास्तव में शिशुओं को दही खिलाने से खांसी-जुकाम हो सकता है आइए पीडीअट्रिशन डॉ. सांची रस्तोगी से जानते हैं?
क्या शिशुओं को दही खिलाने से खांसी-जुकाम हो सकता है?
बच्चों को दही खिलाने से उन्हें सर्दी-जुकाम हो जाता है, यह एक गलत धारणा है। यह बात पूरी तरह गलत है कि शिशुओं को दही खिलाने से उन्हें सर्दी हो सकती है या सर्दियों के मौसम में बच्चों को दही नहीं खिलाना चाहिए। आज के समय में सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सारी चीजें इंफ्लूएंसर्स के द्वारा वायरल हो जाती है, जिनके पीछे का कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है और माता-पिता अपने बच्चों की भलाई के बारे में सोचते हुए उन चीजों को अपने बच्चों को देने से परहेज करने लगते हैं। बता दें कि दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है। इसमें बहुत सारे हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके बच्चे के गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही बच्चों को दही खिलाने से उनकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा, दही प्रोटीन का भी एक अच्छा सोर्स है। इसलिए आपके बच्चे के ओवरऑल हेल्थ के लिए दही काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है ताजी सब्जियों और दही बनी महाराष्ट्रीयन डिश कोशिंबीर, जानें इसकी रेसिपी
दही खाने के फायदे
- पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
- हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए
- इम्यून सिस्टम को बेहतर रखे
इसे भी पढ़ें: रात को दही में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
- स्किन और बालों को स्वस्थ रखें
- हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
- मांसपेशियों को भी बेहतर बनाए
View this post on Instagram
कमरे के तापमान पर रखा दही बच्चों को खिलाने से उन्हें सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर आप फिर भी अपने बच्चों को दही खिलाने से परहेज कर रहे हैं तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से कंसल्ट जरूर कर लें।
Image Credit: Freepik