
Maharashtrian Salad Recipe Koshimbi: महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर एक पारंपरिक भारतीय सलाद है जो महाराष्ट्र के भोजन का अभिन्न हिस्सा है। इसे ताजी सब्जियों, दही और मसालों के साथ तैयार किया जाता है। कोशिंबीर का इस्तेमाल आमतौर पर मुख्य भोजन के साथ एक साइड डिश के रूप में किया जाता है और यह अपनी ताजगी और पौष्टिक होने के कारण जानी जाती है। कोशिंबीर में आमतौर पर खीरा, ककड़ी, गाजर, टमाटर और प्याज जैसी ताजी सब्जियों से बनाया जाता है। कोशिंबीर में दही पाया जाता है। कोशिंबीर में नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च और नींबू का रस जैसे मसाले डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। इस लेख में जानें महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर की रेसिपी और इसके फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटिशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर की रेसिपी- Maharashtrian Salad Koshimbir Recipe

महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर एक स्वादिष्ट सलाद है जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसे आमतौर पर खाने के साथ परोसा जाता है और यह ताजगी और पौष्टिकता से भरपूर होता है-
सामग्री:
ककड़ी, टमाटर, प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, दही, नमक, नींबू का रस, जीरा पाउडर, गाजर और मूंगफली
विधि:
- सबसे पहले ककड़ी, गाजर, टमाटर और प्याज को बारीक काट लें।
- हरा धनिया और हरी मिर्च भी बारीक काट लें।
- एक बड़े बर्तन में कटी हुई सब्जियों को डालें।
- इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
- इसमें ताजा दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी सब्जियां दही के साथ अच्छी तरह से मिल जाए।
- मिश्रण में स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें।
- अगर आप चाहें तो मूंगफली का पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे इसमें एक कुरकुरी बनावट और स्वाद आ जाता है।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मसाले और दही पूरे मिश्रण में समान रूप से फैल जाएं।
- तैयार कोशिंबीर को तुरंत परोसें। आप इसे अपने मुख्य भोजन के साथ सलाद के रूप में परोस सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- डाइट से जुड़े इन 5 मिथकों पर आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई
महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर के न्यूट्रिशन- Maharashtrian Salad Koshimbir Nutrition
100 ग्राम महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर में करीब 50 कैलोरीज होती हैं। इसके अलावा सलाद में 3.50 ग्राम कार्ब्स, 1.80 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम फैट और 0.45 ग्राम फाइबर पाया जाता है। महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर में कई पोषक तत्व होते हैं जो इसे एक हेल्दी मील बनाते हैं। इसमें ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे- ककड़ी, गाजर, टमाटर और प्याज होता है, जो विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। कोशिंबीर में ककड़ी, गाजर और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है, जो विटामिन-ए और सी का बेहतरीन स्रोत हैं। ये विटामिन्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। कोशिंबीर में सब्जियों के कारण उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसमें दही का इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ये हड्डियों को मजबूत रखने और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। कोशिंबीर में मौजूद ककड़ी और टमाटर में पोटैशियम की पर्याप्त ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
कोशिंबीर खाने के फायदे- Maharashtrian Salad Koshimbir Benefits
- कोशिंबीर सलाद में सब्जियां होती हैं जिससे शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं और शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनती है।
- कोशिंबीर खाने से पाचन में सुधार होता है। कोशिंबीर में दही पाया जाता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जिससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
- कोशिंबीर एक कम कैलोरी वाला सलाद है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है। इसे खाने से पेट भरता है और कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
- सब्जियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं।
- कोशिंबीर में इस्तेमाल होने वाली ताजी सब्जियों में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है।
- कोशिंबीर में शामिल ककड़ी और टमाटर जैसे सब्जियों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।
image credit: delishbite.in, i.ytimg.com
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version