नाश्ते में बच्चों को खिलाएं ओट्स से बनने वाली ये 5 चीजें, जानें रेसिपी और फायदे

अगर आप भी अपने बच्चों को हेल्दी नाश्ता देना चाहती हैं तो यह ओटमील रेसिपी जरूर ट्राई करें जोकि हेल्दी होने के साथ साथ बहुत स्वादिष्ट भी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
 नाश्ते में बच्चों को खिलाएं ओट्स से बनने वाली ये 5 चीजें, जानें रेसिपी और फायदे

हर मां सुबह इस चिंता के साथ उठती हैं कि बच्चे को ऐसा नाश्ते में क्या दें जो हेल्दी भी हो और उसे पसंद भी आए। माना कि व्यंजनों के काफी विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ऐसे विकल्प को ढूंढना जो बच्चों के स्वाद और हेल्थ के अनुसार हो थोड़ा मुश्किल होता है। हो सकता है आपने ओट्स (Oats) भी ट्राई किये हों क्योंकि यह एक ऐसा खाद्य है जो बहुत से अलग अलग फ्लेवर में आता है। लेकिन बच्चे रोजाना इसे खा खा कर बोर हो जाते हैं। पर क्या आपने इससे बनने वाली रेसिपी आजमायी हैं? आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही अनोखे आइडिया लेकर आए हैं जिन्हें ट्राई करने से आपकी रसोई में पड़े ओट्स सारे खत्म हो जाएंगे। यह रेसिपी (Oatmeal Breakfast Recipes) न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि बच्चों के लिए हेल्दी भी। पहले जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले हेल्थ बेनिफिट्स।

Inside3kids

ओट्स के फायदे (Health Benefits of Oats)

ओट्स को हेल्दी इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, सुपाच्य फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन व खनिज होते हैं कहना है एक्सपर्ट अदिति शर्मा, डाइटिशियन, कोलंबिया एशिया अस्पताल का। 

  • उनके अनुसार इसमें मौजूद कैल्शियम व फास्फोरस हड्डियों के निर्माण में मदद करते हैं।
  • आयरन का बेहतरीन स्रोत होने के कारण हीमोग्लोबिन लेवल में ठीक रहता है।
  • इसमें मौजूद मैग्नीशियम एनर्जी देने में मदद करता है साथ ही बोन्स और दांतों की हेल्थ भी ठीक रखता है।
  • इससे पोटेशियम और सोडियम भी मिलता है जो कि बच्चों के शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद आवश्यक है।
  • बच्चों के ब्रेन के विकास के लिए जिंक की आवश्यकता पूर्ति भी ओटमील से हो सकती है।
  • बच्चे हों या बड़े सभी के शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत होती है जोकि ओटमील डाइट से मिल सकती है क्योंकि इसमेें थायमिन,विटामिन ई (टोकोफेरोल), नियासिन जैसे विटामिन्स भी होते हैं। 
  • साथ ही यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए निम्नलिखित रेसिपी ट्राई करना न भूलियेगा।

1. बनाना और बेरी ओवर नाइट ओट्स (Overnight Oats with Banana)

इसे बनाने के लिए आपको ओट्स और नारियल के दूध को ब्लेंड करके एक स्मूदी बना लेनी है ताकि उसमें कोई भी गांठ न बचें। इस स्मूदी को एक जार में डालें और इसमें कटे हुए केले, बैरी, नट्स और चिया सीड्स एड कर दें। इसे अच्छे से मिक्स कर दें और इस जार को रात में फ्रिज में रख दें। सुबह उठ कर इसे पुदीने की पत्तियों के साथ गार्निश करें और ब्रेकफास्ट के रूप में सर्व करें।

Inside1oatsshake

2. कैरेमल एप्पल पाई ओटमील (Caramel Apple Pie Oatmeal) 

इसके लिए आपको चाहिए होगा बटर, एप्पल, शहद और और नट्स। एक बर्तन में बटर को गर्म कर लें और जब वह पिघल जाए तो उसमें सेब के टुकड़े और दालचीनी एड करके चलाएं। जब सेब के टुकड़े गोल्डन हो जाएं और सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें। अब इस बर्तन से सेब के टुकड़े हटाएं और उन्हें एक प्लेट में रख लें। उसी बर्तन में ओट्स, नट्स और थोड़ा सा नमक डाल दें। गैस का फ्लेम कम कर दें और जब ओट्स थोड़े क्रीमी हो जाएं तब गैस बंद कर दें। अब इस ओटमील में सेब के टुकड़े और थोड़ा सा शहद एड कर दें।

इसे भी पढ़ें : बच्चों में भी हो सकती हैं सांस से जुड़ी ये 6 गंभीर बीमारियां, जानें इनके बारे में

3. ओटमील कप (Oatmeal Cup) 

इसमें आपको मैश किए हुए केले, ओट्स, शहद, वैनिला बीन पेस्ट, दालचीनी पाउडर लेना है।ओवन को 350 डिग्री फारेनहाइट पर प्री हिट कर लें और एक मफिन ट्रे को बटर के साथ ग्रीस करके एक साइड रख दे। अब मैश किए हुए केले को, ओट्स, शहद, वैनिला बीन पेस्ट, दालचीनी पाउडर के साथ एड कर लें और इसमें थोड़ा सा नमक एड कर दें। अब मफिन ट्रे में यह ओट्स वाला मिक्सचर डाल दें। एक चम्मच की मदद से अंदर तक डाले ताकि एक कप की शेप आ सके। अब ट्रे को ओवन में रख दें और आधे घंटे तक बेक करें। इसे निकालने के बाद सारे फलों को ग्रीक दही के साथ मिला लें और ओटमील कप में डाल कर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

4. ओटमील और बनाना ब्रेड (Oatmeal Banana Bread)

ओवन को 350 डिग्री एफ पर प्री हिट कर लें। एक लोफ पैन को ग्रीस करके एक साइड में रख दें। ब्राउन शुगर और क्रीम को एक ब्लेंडर की मदद से अच्छे से फेंट लें। जब क्रीम बन जाए तब इसमें अंडे और वनीला बीन का पेस्ट मिला दें। इसे फ्लफी होने तक फेंटे। अब इस मिश्रण में आटे, ओट्स, बेकिंग सोडा, नमक और दालचीनी को एड कर दें। थोड़े से किशमिश एड करके इस मिश्रण को लोफ़ पैन में डाल दें। अब इसे 50 मिनट तक बेक करें। अब इसे 5 मिनट बाद ब्रेड पर लगा कर खाएं।

इसे भी पढ़ें : बच्चों में दांतों से जुड़ी 5 आम समस्याएं और इन्हें ठीक करने के आसान उपाय

5. ओटमील और डेट्स एनर्जी बॉल्स (Oatmeal Dates Energy Balls)

ओट्स, अलसी के बीज, व्हाइट सेसेम सीड, पीनट बटर, घर पर बनाई गई खजूर की प्यूरी और वनीला बीन पेस्ट। कुछ बादाम और अखरोट को एक कटोरे में डाल लें।बाकी सब सामग्री भी इसमें मिला दें।थोड़ा सा नमक एड कर लें। सभी चीजों को एक साथ मिला लें। अब इस कटोरे को ढंक कर 10 मिनट तक फ्रिज में रख दें। अब इस मिश्रण की बॉल्स बना लें और उन्हें भी फ्रिज में रख लें। अब इसे अपने बच्चों को दूध या मिल्क शेक के साथ दें।

अगर आप यह सब रेसिपी अपने बच्चों को बना कर देंगी तो उनको यह बहुत पसंद आने वाली हैं और उनके शरीर के लिए भी यह रेसिपी सेहतमंद हैं।

Read more articles on Children's Health in Hindi

Read Next

बच्चे की पॉटी के रंग से जानें उनकी सेहत का हाल, डॉक्टर से जानें बेबी स्टूल से जुड़ी जरूरी बातें

Disclaimer