-1760610276783.webp)
Dhanteras par janme bacche ka naam: दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। साल 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना, चांदी आदि आभूषण खरीदना शुभ होता है। रोजाना दुनियाभर में सैकड़ों बच्चों का जन्म होता है। लेकिन, धनतेरस जैसे शुभ मौके पर जन्मे बच्चों को लोग अक्सर काफी शुभ मानते हैं। हालांकि, इस दिन जन्मे बच्चों को उनके माता-पिता इस दिन से जुड़ा कोई प्यारा सा नाम देना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ ही आज के ट्रेंड को देखते हुए यूनिक नाम रखने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा होने वाला है और आप उसके लिए धनतेरस से जुड़े यूनिक नामों की तलाश कर रहे हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें।
धनतेरस पर जन्मे बच्चों को दें ये खूबसूरत नाम
1. श्रिया
धनतेरस के दिन बेटी के आगमन पर आप अपनी लाडली का नाम श्रिया रख सकते हैं। यह नाम समृद्धि, सौंदर्य और भाग्य से जुड़ा हुआ है और हिंदू धर्म में इस नाम का गहरा महत्व है, जो देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद और शुभ फल देने वाला माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर अधिकतर लोग खरीदते हैं गहने, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं गहने
2. रिद्धिमा
रिद्धिमा शब्द संस्कृत के शब्द 'ऋद्धि' से लिया गया है, जिसका मतलब समृद्धि, सफलता और प्यार या स्नेह से भरा हुआ है। इसलिए, अगर आप अपनी बेटी को दूसरे के प्रति स्नेह रखने वाली और उसे जीवन में हर सफलता पाने वाली बनाना चाहते हैं तो ये नाम रख सकते हैं।
3. धृति
धनतेरस के दिन बेटी का जन्म होने पर आप उसका नाम धृति भी रख सकते हैं। यह नाम धैर्य, स्थिरता और मनोबल को दिखाता है। यह नाम रखने से आपकी बेटी शांत स्वभाव और हर परिस्थितियों में शांति और धैर्य के साथ काम करने वाले गुण आते हैं।
4. सानवी
सानवी नाम बहुत सुंदर और आकर्षक माना जाता है। इतना ही नहीं इसका मतलब भी बहुत अच्छा होता है। आपको बता दें कि सानवी नाम का अर्थ देवी लक्ष्मी, जो बाद किया जाएगा होता है।
5. श्रीजा
श्रीजा नाम का अर्थ देवी लक्ष्मी और क्रिएटिव होता है। यह नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसमें श्री का अर्थ समृद्धि, धन और देवी लक्ष्मी है और जा का मतलब 'से उत्पन्न' है। अपनी बेटी को श्रीजा नाम देकर आप उसके जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं।
6. धन्विन
धन्विन नाम का मतलब धनुषधारी व्यक्ति होता है। इस नाम के अन्य कई अर्थ और भी हैं, जैसे अर्जुन, शिव और भगवान राम। अपने बच्चे को ये नाम देकर आप उसे एक समृद्ध, कुशल और बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में दिखा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्यों खास है ये धनतेरस और 'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस'? जानें महामारी से लड़ने में आयुर्वेद कैसे कर रहा है मदद
7. अहान
धनतेरस के दिन जन्मे बेटे का नाम भी अहान भी रख सकते हैं। यह एक शुभ और सुंदर नाम है, जिसका मतलब सुबह या भोर होता है और यह धनतेरस के मौके पर सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। आप अपने बेटे का नाम अहान रखकर उसे सुबह की किरण और नई शुरुआत का प्रतीक मान सकते हैं।
8. आश्रित
आप अपने बेटे को आश्रित नाम रख सकते हैं, जो एक शुभ और सुंदर नाम होता है, जिसका अर्थ सहारा होता है। धनतेरस के दिन जन्मे बच्चे पर भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। इसलिए इस दिन जन्मे बच्चे को आप आश्रित नाम दे सकते हैं, जो दूसरों का सहारा बनेगा और समृद्धि का प्रतीक होगा।
9. श्रीहान
आप धनतेरस के दिन जन्मे बेटे का नाम श्रीहान रख सकते हैं। यह एक शुभ नाम है, जिसका मतलब 'धन और समृद्धि के स्वामी' या 'भगवान विष्णु' होता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और इस दिन जन्मे बेटे को आप श्रीहान नाम दे सकते हैं।
धनतेरस के दिन जन्मे बेटे या बेटी का नाम रखने के लिए आप इस लिस्ट से कोई भी नाम चुन सकते हैं, जो न सिर्फ धन और सौभाग्य से जुड़े हैं, बल्कि आपके बच्चे के एक सकारात्मक व्यक्तित्व को दिखाता है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 16, 2025 15:56 IST
Published By : Katyayani Tiwari