Expert

धनतेरस पर अधिकतर लोग खरीदते हैं गहने, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं गहने

पुराने समय से गहने पहनना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइये जानें यह हमारी सेहत से कैसे जुड़ा हुआ है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
धनतेरस पर अधिकतर लोग खरीदते हैं गहने, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं गहने


Health Benefits of Wearing Jewelry: दिवाली की शुरुआत दशहरे के दिन से मानी जाती है। इस दिन कोई भी नया काम शुरू करना बहुत शुभ होता है। दशहरे पर लोग बर्तन, फर्निचर और नई चीजें खरीदना पसंद करते हैं। इसी तरह दशहरे पर कुछ लोग गहने खरीदना भी पसंद करते हैं। पुराने समय से लोग मानते आए हैं कि गहने स्त्री के सौंदर्य और स्वास्थ्य लाभ दोनों को बढ़ाने में मदद करते हैं। कान में पहनने जाने वाली बालियां से लेकर पैरों के बिछुए तक हर गहने के अपने अलग फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन-सा गहना पहनने से हमें क्या फायदे मिलते हैं? शरीर के किस हिस्से में गहना पहनना फायदेमंद है। इस बारे में जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें गहने पहनने के फायदे। 

jewellery

गहने पहनने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? Health Benefits of Wearing Jewelry 

कानों में गहना पहनने के फायदे

पुराने समय से कानों में कुंडल पहनना फायदेमंद माना जाता है। हमारे कान के नरम हिस्सों का जुड़ाव मस्तिष्क से होता है। इसलिए जब कान में कुछ पहना जाता है, तो इससे फोकस करने की पॉवर बढ़ती है। इससे ध्यान केंद्रित करने और दिमाग को ज्यादा एक्टिव करने में मदद मिलती है। 

नाक में गहना पहनने के फायदे

कुछ महिलाएं नाक में नथनी या नोज पिन पहनना पसंद करती हैं। ये आदत न सिर्फ फैशन से जुड़ी हुई है बल्कि रिप्रोडक्टिव हेल्थ से भी कनेक्शन रखती है। इससे पीरियड्स साइकिल का सीधा कनेक्शन होता है और पीरियड्स साइकिल को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदें इन 5 धातुओं के बर्तन, सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद

अंगूठी पहनने के फायदे

सगाई के दौरान उल्टे हाथ की बीच की उंगली में अंगूठी पहनाई जाती है। कहा जाता है कि इसका कनेक्शन सीधा हमारे दिल से होता है। वैज्ञानिक कारणों को समझें तो, हमारी यह उंगली दिल तक जाने वाली नस से जुड़ी होती है। इस उंगली पर गहने का दवाब पड़ने से हार्ट हेल्थ को फायदा होता है। इसलिए अंगूठी पहनना फायदेमंद माना जाता है। 

बिछुआ पहनने के फायदे

बिछुआ पहनने से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को फायदा होता है। क्योंकि पैरों की उंगलियों से जुड़ने वाली नसे यूट्रस से जुड़ी होती है। ऐसे में हेल्दी प्रेग्नेंसी, हेल्दी यूट्रस हेल्थ प्लान करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- क्यों खास है ये धनतेरस और 'राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस'? जानें महामारी से लड़ने में आयुर्वेद कैसे कर रहा है मदद

गहने पहनने से सेहत को मिलने वाले अन्य फायदे

  • सोना एक ऐसी धातु है जो मौसम के मुताबिक तासीर बदल लेती है। गर्मी में सोना पहनने से शरीर को ठंड़क मिलती है। सर्दी में सोना पहनने से शरीर गर्म रहता है। 
  • गहने पहनने से मेंटल हेल्थ भी बूस्ट होती है।इसे पहनने से महिला ज्यादा खूबसूरत और कॉन्फिडेंट महसूस कर पाती है। यह माइंड को रिलैक्स और एक्टिव रखने में भी मदद करता है। 
  • अगर आप चाँदी पहनते हैं तो इससे बॉडी को ठंड़क मिलती है। यह बॉडी को कूल और रिलैक्स रखने में मदद करती है। 
  • तांबा पहनने से उंगलियों के आसपास निकलने वाली खाल की समस्या नहीं होती है। इससे त्वचा को भी फायदे मिलते हैं और अन्य फायदे भी मिलते हैं। 

लेख में हमने जाना शरीर के अलग-अलग अंगों में गहना पहनना कैसे फायदेमंद है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Agarwal (@urvashiagarwal1)

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा क्यों रहता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer