Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

baby boy names for sawan 2025: भगवान शिव के नाम पर रखें बेटे का नाम, जानें अर्थ के साथ 20+ बेहतरीन नाम

माता-पिता यदि अपने नवजात शिशु का नाम भगवान शिव के किसी स्वरूप या नाम पर रखें, तो वह नाम न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है, बल्कि उसमें एक आध्यात्मिक ऊर्जा भी होती है। 

भारतीय संस्कृति में सावन का महीना (श्रावण मास) अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। कहते हैं कि सावन के सोमवारों पर भगवान भोलेनाथ की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने का विशेष महत्व होता है।

ऐसे में यदि कोई शिशु सावन माह में जन्म लेता है, तो यह एक शिव कृपा का प्रतीक माना जाता है। माता-पिता यदि अपने नवजात शिशु का नाम भगवान शिव के किसी स्वरूप या नाम पर रखें, तो वह नाम न केवल धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है, बल्कि उसमें एक आध्यात्मिक ऊर्जा भी होती है। अब जब सावन का महीना शुरू हो चुका है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं बाबा भोलेनाथ के 20 यूनिक नाम और उनका अर्थ।

इसे भी पढ़ेंः जन्म के तुरंत बाद शिशु को नए के बजाय पुराने कपड़े क्यों पहनाए जाते हैं? डॉक्टर से जानें वजह

भगवान शिव के नामों का महत्व

भगवान शिव को अनेक नामों से जाना जाता है- जैसे महादेव, शंकर, भोलेनाथ, नीलकंठ, रुद्र, त्रिनेत्रधारी, चंद्रशेखर, पशुपतिनाथ, विश्वनाथ। भगवान शिव के हर नाम न सिर्फ एक खास महत्व होता है, बल्कि उसके साथ एक विशेष प्रकार की शक्ति भी जुड़ी हुई होती है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव के नाम से जुड़ा हुआ नाम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस, शांति और भक्ति का संचार करता है।

इसे भी पढ़ेंः शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है प्रदूषित हवा, पेरेंट्स इन 5 बातों का रखें ध्यान 

baby-boy-care-insie

इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा 

शिव के नामों से लड़कों के लिए नाम और उनके अर्थ

नाम नाम का अर्थ
शिवांश शिव का अंश, शिव का स्वरूप
शंकर कल्याण करने वाला, शिव का एक नाम
रुद्र क्रोध का स्वरूप, प्रलयकारी रूप
नीलकंठ विषपान करने वाले शिव
त्रिलोचन तीन नेत्रों वाले
चंद्रशेखर सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले
उमाकांत पार्वती के प्रिय, शिव
महेश महान ईश्वर का रूप
शंभु शुभ और कल्याणकारी
विश्वनाथ संसार के स्वामी
भैरव रौद्र रूप, रक्षक (अपनों की रक्षा करने वाला)
ईशान चारों दिशा के स्वामी, शिव का रूप
आदिदेव प्रारंभिक देवता
कैलाश शिव का निवास स्थान
नागेश नागों के स्वामी
गंगाधर गंगा को सिर पर धारण करने वाले
अघोरा निर्दोष, शुद्ध रूप
विभु सर्वशक्तिमान
त्रिपुंड त्रिपुण्ड्रधारी, शिव का एक रूप
सोमेश चंद्रमा के देवता, शिव

इसे भी पढ़ेंः बच्चे को बिस्तर पर लेटाने के लिए पेरेंट्स फॉलो करें ये गाइडलाइन, नहीं होगी कोई परेशानी

नवजात शिशु का नाम रखते वक्त सावधानियां

  • सावन के महीने में अगर आप अपने शिशु का नाम भगवान शिव के नाम पर रखना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां भी बरतनी पड़ेगी।
  • शिशु का नाम ऐसा रखें, जिसका उच्चारण आसान हो और परिवार के सभी लोग उसे ठीक से बोल सकें।
  • शिशु का नाम रखने से पहले उसका धार्मिक या आध्यात्मिक अर्थ अवश्य जानें।
  • यदि आप ज्योतिष के अनुसार नामकरण करना चाहते हैं, तो जन्म की राशि, नक्षत्र और समय का ध्यान रखें।
  • किसी भी नाम को रखने से पहले उसके सामाजिक अर्थ और प्रभाव पर भी ध्यान दें।

निष्कर्ष

सावन माह में जन्म लेने वाले बच्चे वास्तव में सौभाग्यशाली होते हैं। उनके नाम यदि भगवान शिव के नामों पर रखें जाएं, तो न केवल वे नाम पारंपरिक और धार्मिक होते हैं, बल्कि वे एक आध्यात्मिक ऊर्जा, गहराई के लिए भी होते हैं। नाम व्यक्ति के जीवन में उसका पहचान और व्यक्तित्व बनाता है। इसीलिए शिव नामों का चयन अत्यंत विवेक और श्रद्धा से करना चाहिए।

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 08, 2025 11:06 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content