जन्म लेने वाले बच्चों के लिए नामकरण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके जीवन की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। नाम का प्रभाव हमारे पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है और हमारे आने वाले भविष्य को भी तय करता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति, विशेष रूप से शनि, गुरु, राहु और केतु का प्रभाव, बच्चे के स्वभाव, सोच और कर्म पर गहरा असर डालता है। 2025-26 में शनि का मीन राशि में गोचर, राहु का कुंभ में और केतु का सिंह में होना एक ऐसे समय को दर्शाता है जहां करुणा, चेतना, नवाचार और आत्मबोध प्रमुख गुण बनकर उभरते हैं। इसी आधार पर 2026 में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ऐसे नाम चुने गए हैं, जो न केवल मधुर और अर्थपूर्ण हों, बल्कि उनके जीवन पथ को भी सकारात्मक दिशा दें। इस बारे में जानने के लिए हमने NumroVani के संस्थापक सिद्धार्थ एस. कुमार से बात की।
-1767611641676.jpg)
मेष राशि (Aries) 21 मार्च-19 अप्रैल
जिन बच्चों का जन्म 21 से 19 अप्रैल के बीच हुआ है, उनके पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए नीचे दिए गए नाम रख सकते हैं। ये नाम वाले बच्चे जीवन में सफलता हासिल करेंगे और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
| क्र. | नाम | अर्थ |
| 1. | आरव | शांत और जागरूक आत्मा |
| 2. | चेतन | चेतना से युक्त |
| 3. | तेजांश | आंतरिक तेज |
| 4. | यशव | यश पाने वाला |
| 5. | अर्णव | गहराई और विस्तार |
| 6. | लावण | सौम्य स्वभाव |
| 7. | निश्चय | दृढ़ संकल्प |
| 8. | विवान | ऊर्जा से भरा |
| 9. | ऋत्विक | ज्ञान से जुड़ा |
| 10 | साहिल | लक्ष्य तक पहुंचने वाला |
वृषभ राशि (Taurus) 20 अप्रैल-20 मई
20 अप्रैल से 20 मई के बीच जन्मे बच्चों के लिए यहां कुछ बेहतरीन नामों की सूची दी गई है। माना जाता है कि इन नामों वाले बच्चे जीवन में सही दिशा अपनाते हैं और हमेशा अपने परिजनों के काम आते हैं।
| क्र. | नाम | अर्थ |
| 1. | वेदान्त | ज्ञान का सार |
| 2. | ओजस्वी | तेजस्वी व्यक्तित्व |
| 3. | सुमेध | बुद्धिमान |
| 4. | युग | समय का प्रतिनिधि |
| 5. | ईशित | नियंत्रक शक्ति |
| 6. | वंशित | परंपरा से जुड़ा |
| 7. | प्रणव | पवित्र ध्वनि |
| 8. | यशित | यशस्वी |
| 9. | भाविक | संवेदनशील |
| 10. | गौरव | सम्मान |
मिथुन राशि (Gemini) 21 मई-20 जून
21 मई से 20 जून के बीच जन्मे बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों के लिए अच्छे नाम चुनना चाहते हैं, तो यहां दी गई सूचि देख सकते हैं। ये नाम वाले बच्चे आपकी मनोकामना को पूरा करने में मदद करेंगे।
| क्र. | नाम | अर्थ |
| 1. | काव्य | रचनात्मक सोच |
| 2. | बोधि | ज्ञान की अवस्था |
| 3. | प्रज्ञान | उच्च बुद्धि |
| 4. | हर्षित | प्रसन्नचित्त |
| 5. | निश्चल | स्थिर मन |
| 6. | यथार्थ | सत्यनिष्ठ |
| 7. | अन्वित | जुड़ा हुआ |
| 8. | तेजस | तेजस्विता |
| 9. | विदित | ज्ञात |
| 10. | मनन | चिंतनशील |
कर्क राशि (Cancer) 21 जून-22 जुलाई
21 जून से 22 जुलाई के बीच जन्मे बच्चों के लिए यहां कुछ चुनिंदा नामों की सूची दी गई है। इस समयावधि में जन्मे बच्चे न केवल जीवन में सही मार्ग चुनते हैं, बल्कि अपने संस्कारों और कर्मों से सदैव अपने परिवार का मान बढ़ाते हैं।
| क्र. | नाम | अर्थ |
| 1. | देवांश | ईश्वर का अंश |
| 2. | सौम्य | कोमल स्वभाव |
| 3. | करुण | करुणामय |
| 4. | हिमांश | शीतल स्वभाव |
| 5. | चेतस | सजग मन |
| 6. | धैर्य | स्थिरता |
| 7. | भाविन | भावनात्मक रूप से संतुलित |
| 8. | नीलांश | चंद्रसदृश |
| 9. | ऋषभ | श्रेष्ठ |
| 10. | मृदुल | कोमल |
सिंह राशि (Leo) 23 जुलाई-22 अगस्त
अगर आपके बच्चे का जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हो, तो यहां दिए गए नामों की सूची देख सकते हैं। इस माह जन्मे बच्चे के व्यक्तित्व में तेज और आक्रोश होता है।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | आत्मज | आत्मा से जन्मा |
| 2. | विवेक | सही निर्णय की क्षमता |
| 3. | तेजस्विन | तेजस्वी |
| 4. | महित | सम्मानित |
| 5. | प्रभव | प्रभावशाली |
| 6. | निश्चय | दृढ़ता |
| 7. | संयम | आत्मनियंत्रण |
| 8. | उज्ज्वल | प्रकाशमान |
| 9. | तेजोनिधि | ऊर्जा का स्रोत |
| 10. | उदित | उभरता हुआ |
कन्या राशि (Virgo) 23 अगस्त-22 सितंबर
23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच जन्मे बच्चों का व्यक्तित्व व्यावहारिक होता है। ये अडिग होते हैं और हमेश दूसरों के लिए मददगार साबित होते हैं। इन बच्चों के लिए यहां दिए गए हैं नामों के बेहतरीन विकल्प।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | मेधा | बुद्धिमत्ता |
| 2. | नीरज | शांत स्वभाव |
| 3. | संयत | नियंत्रित |
| 4. | सिद्धि | उपलब्धि |
| 5. | प्रांशु | विस्तृत दृष्टि |
| 6. | विवृत | स्पष्ट |
| 7. | ऋत्विक | ज्ञानी |
| 8. | दक्ष | कुशल |
| 9. | विनीत | विनम्र |
| 10. | सौरभ | सुगंध |
तुला राशि (Libra) 23 सितंबर-22 अक्टूबर
अगर आपके बच्चे का जन्म 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच हुआ है, तो यहां दिए गए नामों की सूची देख सकते हैं। इस माह जन्मे बच्चे अपने जीवन में संतुलन को बनाये रखने में माहिर होते हैं।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | रिद्धि | समृद्धि |
| 2. | तन्मय | एकाग्र |
| 3. | सौमिल | सौम्य |
| 4. | युक्ति | विवेकपूर्ण सोच |
| 5. | निष्ठा | समर्पण |
| 6. | रोहन | उन्नति |
| 7. | समत्व | संतुलन |
| 8. | आदृत | सम्मानित |
| 9. | भावित | विकसित |
| 10. | संतुल | संतुलित स्वभाव |
वृश्चिक राशि (Scorpio) 23 अक्टूबर-21 नवंबर
23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच जन्मे बच्चों के लिए यहां दिए गए हैं बेहतरीन नामों की सूचि। इस माह जन्मे बच्चे मिस्टीरियस होते हैं पर दूसरों को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | नीरव | गहन शांति |
| 2. | ध्रुव | अडिग |
| 3. | यशस्वी | कीर्तिमान |
| 4. | तत्त्व | मूल तत्व |
| 5. | संयत | नियंत्रित शक्ति |
| 6. | अन्वेष | खोजी |
| 7. | गंभीर | गहराई वाला |
| 8. | तेजित | ऊर्जावान |
| 9. | स्थिर | अचल |
| 10. | रहित | आसक्ति रहित |
धनु राशि (Sagittarius) 22 नवंबर-21 दिसंबर
अगर आपके बच्चे का जन्म 22 नंबर से 21 दिसम्बर के बीच हुआ है, तो यहां दिए गए नामों की सूची देख सकते हैं। इस माह जन्मे बच्चे के काफी सकारात्मक होते हैं और जीवन को उसी अंदाज में देखना पसंद करते हैं।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | भावित | विकसित सोच |
| 2. | तपस | साधना |
| 3. | विवान | प्रबुद्ध |
| 4. | नयन | दृष्टि |
| 5. | अर्थित | उद्देश्यपूर्ण |
| 6. | आदित्य | सूर्य समान |
| 7. | प्रज्ञात | ज्ञानी |
| 8. | सत्यन | सत्यनिष्ठ |
| 9. | विस्तार | व्यापक दृष्टि |
| 10. | मनीष | बुद्धिमान |
मकर राशि (Capricorn) 22 दिसंबर-19 जनवरी
अगर आपके बच्चे का जन्म 22 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच हुआ है, तो यहां दिए गए नामों की सूची देख सकते हैं। इस माह जन्मे बच्चे हार्डवर्किंग होते हैं, डिसिप्लिन में रहते हैं और लीडर की तरह काम करते हैं।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | स्थिर | अडिग |
| 2. | कृतार्थ | संतुष्ट |
| 3. | यशोधर | प्रतिष्ठित |
| 4. | साधक | लक्ष्य साधने वाला |
| 5. | प्रगल्भ | परिपक्व |
| 6. | गंभीर | गंभीर स्वभाव |
| 7. | कर्मेश | कर्मशील |
| 8. | अनुशासित | नियमप्रिय |
| 9. | दृढ़ | मजबूत |
| 10. | निश्चल | स्थिर |
कुंभ राशि (Aquarius) 20 जनवरी-18 फरवरी
20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच जन्मे बच्चे रचनात्मक होते हैं, स्वतंत्र फैसले लेना पसंद करते हैं और मानव हित में काम करते हैं। इस समयावधि में जन्मे बच्चों के लिए यहां दिए गए हैं नामों के बेहतरीन विकल्प।
| क्र. | नाम | अर्थ |
| 1. | सृजन | रचनात्मकता |
| 2. | अन्वेष | खोज |
| 3. | तत्त्वज्ञ | तत्वों का ज्ञाता |
| 4. | उदित | उभरता हुआ |
| 5. | मेधावी | तीव्र बुद्धि |
| 6. | वैभव | विस्तार |
| 7. | चिन्मय | चेतन स्वरूप |
| 8. | नवित | नवीन सोच |
| 9. | प्रबुद्ध | जागरूक |
| 10. | लोकेश | समाज से जुड़ा |
मीन राशि (Pisces) 19 फरवरी-20 मार्च
अगर आपके बच्चे का जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हो, तो यहां दिए गए नामों की सूची देख सकते हैं। इस माह जन्मे बच्चे का कल्पनाशील, दयालु, भावुक और सहानुभूतिपूर्ण होता है।
| क्र | नाम | अर्थ |
| 1. | करुणेश | करुणा से युक्त |
| 2. | दिव्यांश | दिव्यता का अंश |
| 3. | चेतक | सजग |
| 4. | अनुराग | प्रेमभाव |
| 5. | शान्तनु | शांत स्वभाव |
| 6. | भावित | भावनात्मक रूप से संतुलित |
| 7. | धवल | निर्मल |
| 8. | अनुग्रह | कृपा |
| 9. | सुधांशु | चंद्र समान |
| 10. | करुणाकर | दयालु |
निष्कर्ष
यहां एक से एक बेहतरीन नाम आपके बच्चों के लिए दिए गए हैं। पैरेंट्स जन्म के हिसाब इस नए साल उनके लिए इन नामों की सूचि में कोई भी चुन सकते हैं। यकीन मानिए, आपके बच्चे का व्यक्तित्व न सिर्फ अलग और अनोखा होगा बल्कि वे जीवन में कुछ बेहतरन भी कर सकेंगे, जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 05, 2026 16:44 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 05, 2026 16:44 IST
Published By : Meera Tagore