Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

New Year 2026 में फॉलो करें हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट ने बताए हैं ये छोटे-छोटे 4 टिप्स

New Year 2026: आने वाले नए के लिए आप डाइट से जुड़े कुछ ऐसे संकल्प लें, जो आपको पूरा साल हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे। एक्सपर्ट ने बताया इनके बारे में।

Tips To Follow Healthy Diet In New Year 2026: हर साल की तरह साल 2025 भी जाने वाला है। हम पूरा साल यही सोचते रहते हैं कि अच्छी डाइट फॉलो करेंगे ताकि फिट और हेल्दी रहें। मगर किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। पूरा साल हम अनहेल्दी चीजें खाते हैं और रेडी टू ईट फूड को इंपॉर्टेंस देते हैं। इसका बहुत असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है और मोटापा भी तेजी से बढ़ता जाता है। कहने की जरूरत नहीं है कि मोटापा अपने आप में गंभीर बीमारी है। इसे कंट्रोल न किया जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे बीपी, डायबिटीज और थायराइड होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करना है, तो इसके लिए आने वाले नए साल में कुछ संकल्प लें और इन्हें फॉलो जरूर करें। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

डाइट से जुड़े 5 संकल्प- Diet Resolutions For New Year 2026

tips to follow healthy diet in new year 2026 1 (9)

1. माइंडफुल ईटिंग करेंगे

हम भले ही घर का बना खाना खाएं या न खाएं, लेकिन ऐसा जरूर होता है कि दिन भर ओवर ईटिंग जरूर कर बैठते हैं। ये चीजें सही नहीं है। अपने खाने का समय फिक्स करें, चबा-चबा कर खाएं और स्नैक्स में सिर्फ हेल्दी चीजों को ही शामिल करें। वैसे भी सर्दियों के दिन हैं, इन दिनों लोगों को तली-भुनी या फ्राइड चीजें खाना अधिक पसंद आता है। इनसे बचने के लिए नए साल के लिए माइंडफुल ईटिंग का संकल्प लें।

इसे भी पढ़ें: इन 5 फायदों के लिए जरूर बनाना चाहिए अपना डाइट प्‍लान

2. पोषक तत्वों पर देंगे

आजकल बाजार में एक से एक ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो खाने में स्वादिष्ट लगती हैं। हालांकि, उनमें पोषक तत्व बिल्कुल नहीं होते हैं। ज्यादातर चीजें मैदे और गंदे तेल की बनी होती हैं। इस तरह की चीजों के सेवन से ओबेसिटी की दिक्कत बढ़ती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों को अधिक महत्व दें। जैसे अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी कार्ब्स को ज्यादा जगह दें

3. हाइड्रेटेड रहेंगे

पानी पीना हमारे शरीर की बेसिक जरूरत है। इसके बावजूद, ज्यादात लोग जरूरतभर का पानी नहीं पीते हैं। आप ऐसा न करें। आने वाले साल के लिए यह संकल्प लें कि आप दिन भर खुद को हाइड्रेटेड रखेंगे। इसके लिए, जरूरी नहीं है कि सिर्फ पानी पिया जाए। आप चाहें, तो अपनी डाइट में तरल पदार्थों को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें जूस, सूप आदि शामिल हैं। ये भी आपके हेल्थ को बेहतर करने में मददगार साबित होते हैं।

4. प्रोसेस्ड फूड से दूर रहेंगे

प्रोसेस्ड या जंक फूड खाना आज की तारीख में किसको पसंद नहीं है? पार्टी, सेलिब्रेशन के नाम पर हर जगह प्रोसेस्ड फूड का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। आप आने वाले साल के लिए यह संकल्प लें कि प्रोसेस्ड और जंक फूड से पूरा साल दूर रहेंगे या सीमित मात्रा में इनका सेवन करेंगे। ध्यान रखें कि प्रोसेस्ड फूड्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर का यूज किया जाता है, जो शुगर या अन्य बीमारी का कारण हो सकते हैं

इसे भी पढ़ें: Health Resolutions 2026: महिलाएं जरूर लें ये 5 संकल्प, पूरा साल रहेंगी हेल्दी-फिट

निष्कर्ष

आने वाले साल में खुद को हेल्दी-फिटर रखना चाहते हैं, तो इस लेख में ऊपर बताए गए संकल्प को जरूर अपनाएं। इन संकल्पों पर अमल भी करें। जब आप साल भर माइंडफुल ईटिंग करेंगे, खुद को हाइड्रेटेड रखेंगे और पोषक तत्वों को महत्व देंगे, तो जाहिर है कि पूरा साल हेल्दी रहेंगे, इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही, बीमार होने का रिस्क भी कम होगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Morning Exercise Vs Evening Exercise: फैट बर्न करने के लिए कब वर्कआउट करना बेहतर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 23, 2025 16:28 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 23, 2025 16:28 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content