Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

Skin Care Resolutions 2026: पूरा साल दमकती त्वचा पाने के लिए लें 5 स्किन केयर संकल्प

Skin Care Routine in Hindi: पूरा साल दमकती हुई त्वचा चाहिए, तो स्किन की अच्छी देखभाल करने की जरूरत होती है। इसलिए, साल की शुरुआत में ही स्किन केयर से जुड़े कुछ संकल्प लें। यकीन मानिए, साल भर आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

Skin Care Resolutions: साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के साथ कई लोग नए-नए संकल्प लेते हैं और पिछले साल की गई गलतियों को दोहराने से बचते हैं। कुछ स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं, तो कुछ करियर से संबंध रखते हैं। इस नए साल आप अपनी स्किन से जुड़े कुछ संकल्प लें। वैसे भी देश के कई इलाकों में अब भी पल्यूशन का स्तर काफी ज्यादा है। प्रदूषण का बहुत बुरा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करें। कई बार व्यस्त जीवनशैली के कारण हम स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं कर पाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकल्पों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अपनी स्किन की अच्छी देखभाल कर सकेंगे। इनकी पुष्टि राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा ने भी की है। 

साल 2026 में लें स्किन केयर के ये पांच संकल्प

five new year resolutions to take care for your skin 01 (10)

स्किन को रखें सन से प्रोटेक्ट

मौसम कोई भी हो, आपको अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करना चाहिए। इसके लिए जब भी घर से बाहर निकलें, एसपीएफ 30 प्लस सनस्क्रीन लगाएं। इस नए साल यह संकल्प लें एसपीएफ क्रीम लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलेंगे। इससे आपकी स्किन पर डैमेज होने से बचेगी और बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें: Health Resolutions 2026: महिलाएं जरूर लें ये 5 संकल्प, पूरा साल रहेंगी हेल्दी-फिट

रहेंगे हाइड्रेटेड

स्किन इलास्टिसिटी बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे बॉडी हाइड्रेटेड भी रहती है। इससे स्किन नॉरिश होती है और स्किन नेचुरल बैरियर प्रोटेक्ट होता है। यही नहीं, फाइन लाइन्स और रिंकल्स भी कम उम्र में नजर नहीं आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हाइड्रेट रहने से सीबम प्रोडक्शन संतुलित रहता है और आप लंबे समय तक युवा नजर आते हैं।

चेहरे की डीप क्लीनिंग करेंगे

रोजाना अपनी स्किन की डीप क्लीनिंग करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो चेहरे पर गंदगी चिपक जाती है, जो स्किन पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। ऐसे में पिंपल या एक्ने का रिस्क बढ़ जाता है। अगर आप इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो बेहतर है कि आप इस नए साल यह संकल्प लें कि चेहरे की पूरा साल चेहरे की डीप क्लीनिंग करेंगे।

रोज स्किन को मॉइस्चर करेंगे

सर्दियों में हर कोई अपनी स्किन को मॉइस्चर करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ठंड के दिनों में सर्द हवाओं के कारण चेहरा ड्राई हो जाता है। इसकी केयर न की जाए, तो इचिंग और सफेद पैचेज हो सकते हैं। हालांकि,आप यह संकल्प लें कि आप पूरा साल अपनी स्किन को रोजाना दो बार मॉइस्चराइज करेंगे। इससे ड्राइनेस, डलनेस और रफनेस जैसी परेशानियां दूर होंगी।

इसे भी पढ़ें: नए साल का रिज़ॉल्यूशन प्रेरणा देने के बजाय चिंता क्यों बढ़ाते हैं? डॉक्टर से जानें

कंसिस्टेंट रहेंगे

अंत में आप यह संकल्प लें कि ऊपर बताई हर बात को आप बिना लापरवाही के रोज फॉलो करेंगे यानी आप कंसिस्टेंट रहेंगे। अपनी स्किन के प्रति जेंटल रहेंगे। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो स्पेशल केयर करेंगे और अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है, तो इस संबंध में डॉक्टर के पास जाने में लापरवाही नहीं करेंगे। विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि अगर आप कंसिस्टेंटली यानी नियमित रूप से अपनी स्किन अच्छी केयर करते हैं, तो त्वचा में निखार आता है और इससे संबंधित समस्याओं में भी कमी आती है।

निष्कर्ष

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन खिली-खिली और अच्छी नजर आए। क्या आप जानते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? यह बहुत आसान है। नियमित रूप से स्किन की केयर करें। इसलिए, इस साल की शुरुआत में ही यह संकल्प लें अपनी स्किन की रोज डीप क्लीनिंग करेंगे, रेगुलर मॉइस्चराइज करें और खुद को हाइड्रेटेड भी रखेंगे।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए क्या करें?

    चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के लिए आप शहद, नींबू, दही, बेसन और हल्दी से बने घरेलू फेस पैक का यूज करें। इससे स्किन फ्रेश और चमकदार बनती है। इसके अलावा, रेगुलर पानी पिएं और अच्छी नींद भी लें।
  • चेहरे को जवान दिखाने के लिए क्या करें?

    स्किन लंबे समय तक युवा नजर आए इसके लिए अच्छी जीवनशैली अपनाएं जैसे संतुलित आहार लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। साथ ही स्किन स्किनकेयर के सभी टिप्स जैसे क्लींजिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन जरूर लगाएं। 
  • बिना मेकअप के सुंदर कैसे दिखें?

    बिना मेकअप आप अपनी स्किन की अच्छी तरह केयर करें, जैसे डीप क्लीनिंग करें, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन लगाएं। इससे स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है, स्किन बाउंसी होती है और लंबे समय तक त्वचा जवां नजर आती है।

Read Next

अरंडी के तेल की कुछ बूंदों से दूर होंगी झुर्रियां, बस इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 05, 2026 13:27 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 05, 2026 13:27 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content