
Lucky Baby Names Born In Year 2026 In Hindi: कई लोग अगले साल यानी 2026 में माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में अक्सर नए माता-पिता बच्चे का नाम सोचने लगते हैं। अगर आप नए माता-पिता बनने वाले हैं, तो आप अपने बच्चे के लिए कुछ खास और लक्की नामों को चुनाव कर सकते हैं। ऐसे में इसके लिए आपको लड़का हो या लड़के दोनों के नामों के लिए कुछ चुनाव कर लेना चाहिए। ऐसे में इसके लिए 2026 में आने वाले नन्हे महमान के लिए सुंदर, ट्रेंडिंग और लक्की नामों को ढूढकर रख लें। ऐसे में हम आपको बताएंगें बच्चों के कुछ लक्की नामों के बारे में जिनका चुनाव आप कर सकते हैं। ऐसे में आइए लेख में जानें बच्चों के कुछ लक्की नामों के बारे में -
इस पेज पर:-
2026 में जन्मे बच्चे के लिए 10 लक्की नाम - 10 Lucky Baby Names Born in 2026
हिंदी पंचांग और अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी के अनुसार आने वाला नया साल यानी 2026 सूर्य का साल होने वाला है। ऐसे में इससे जुड़े बच्चों के लिए कुछ लक्की नामों का चुनाव उनके अर्थ को जानने के बाद आप कुछ नीचे दी गई सूची में से कर सकते हैं।
2026 में जन्मे लड़कों के लिए नाम - Names For Boys Born In 2026
किआन (Kiaan)
किआन नाम का अर्थ है जिसपर भगवान की कृपा हो, जो लोगों के दिल पर राज करता हो। आज के समय में बहुत से लोग इस ट्रेंडिंग नाम को चुनते हैं। यह सद्भाव और पालन-पोषण के गुणों को बढ़ावा देता है।
इसे भी पढ़ें: अपने बच्चे के लिए अच्छा नाम चुनने में हैं कंफ्यूज? ये 13 टिप्स करेंगी प्यारा और परफेक्ट नाम चुनने में आपकी मदद
कबीर (Kabir)
कबीर नाम का अर्थ है ग्रेट, बुद्धिमान और आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध व्यक्ति को कहा जाता है। यह बच्चों के लिए काफी ट्रेंडिंग नामों में से एक है।

अद्विक (Advik)
अद्विक नाम काफी ट्रेंडिंग नामों में से एक है। इसका अर्थ है अनोखा, अद्वितीय और जिसकी बराबरी कोई न कर सके। अद्विक नाम के बच्चे मानसिक रूप से तेज होते हैं।
आरव (Aarav)
आरव लड़कों का काफी अलग और ट्रेंडिंग नाम है। इस नाम का अर्थ है एक शांत या शांति पसंद बच्चा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार ये बच्चे काफी शांत, सोम्य और बुद्धिमत्ता वाले होते हैं।
रेयांश (Reyansh)
आने वाला नया साल 2026 सूर्य का साल है, जो रेयांश नाम के बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है। बता दें, रेयांश नाम का अर्थ है प्रकाश की किरणें या सूर्य का अंश। यह भगवान विष्णु का एक नाम है।
इसे भी पढ़ें: बच्चे के नामकरण को लेकर हैं परेशान तो, जानें हिंदू रीति से कैसे रखें अपने बच्चे का नाम
2026 में जन्मी लड़कियों के लिए नाम - Names For Girls Born In 2026
अनीका (Anika)
लड़कियों के ट्रेंडिंग नामों में से एक आप अपनी बच्ची का नाम अनीका रख सकते हैं। बता दें, अनीका नाम का अर्थ है सुंदर या प्रतिभाशाली बच्ची, जिसमें संतुलन और पोषण प्रदान करने वाले गुण होते हैं।
इरा (Ira)
2026 में आप अपनी बेटी का नाम इरा रख सकते हैं। यह काफी यूनिक नेम है। इस नाम का अर्थ है सरस्वती देवी, वाणी या पृथ्वी। इस नाम वाली लड़किया काफी शांत और बुद्धिमान होती हैं।
इसे भी पढ़ें: Latest Baby Names Boys: 2026 में Baby Boys के रखें ये 10 लेटेस्ट ट्रेंडिंग नाम
आरना (Aarna)
हिंदू मान्यताओं के अनुसार बेटी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम आरना रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ है देवी लक्ष्मी। इस नाम वाली लड़कियां सौभाग्य का प्रतीक होती हैं।
नव्या (Navya)
लड़कियों के लिए नव्या नाम काफी ट्रेंड में है। नव्या का अर्थ है नया या युवा, जिसे अक्सर नई सोच वाला माना जाता है। इस नाम की लड़कियों की सोच नई वाली और सकारात्मक ऊर्जा वाली होती हैं।
सिया (Siya)
2026 में पैदा होने वाली लड़कियों का नाम सिया रखा जा सकता है। बता दें, सिया नाम देवी सीता का नाम है। सिया नाम का अर्थ है, जो प्रकाश प्रदान करें, सुंदर और सौम्य हो।
इस तरह आप 2026 में पैदा होने वाले बच्चे (लड़का हो या लड़की) उनके लिए आप लिस्ट में दिए गए नामों में से किसी भी एक नाम का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, बच्चों के नामों के लिए हमारी इस कैटेगरी में कई अन्य नामों के बारे में जान सकते हैं और उनका चुनाव कर सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 29, 2025 20:09 IST
Published By : Priyanka Sharma
