2024 में ट्रेंड में रहेंगे लड़कियों के ये 5 नाम, बहुत खास है इनका अर्थ

Trending Baby Girls Names of 2024: 2024 में आप होने वाली बेबी गर्ल के लिए किसी नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज वो पूरी होने वाली है।
  • SHARE
  • FOLLOW
2024 में ट्रेंड में रहेंगे लड़कियों के ये 5 नाम, बहुत खास है इनका अर्थ


Trending Baby Girls Names of 2024 in Hindi: 2024 में कई कपल्स पेरेंट्स बनने वाले हैं। घर में बच्चे का जन्म जितना खास होता है उससे भी कहीं ज्यादा खास होता है उसका नाम। वो नाम जो बच्चे के लिए पेरेंट्स सेलेक्ट करते हैं और ताउम्र उसे उसी से जाना जाता है। बच्चे का नाम सुनने में प्यारा और अर्थ में खूबसूरत हो इसके लिए पेरेंट्स  कई किताबें, बेवसाइट और न्यूज पेपर को छान जाते हैं। खासकर जब बात लड़कियों के नाम की आती है, तो पेरेंट्स को ज्यादा उत्सुकता होती है। नए साल में आप भी घर में नन्ही परी की उम्मीद लगाए बैठे हैं और उसके लिए किसी नाम की तलाश कर रहे हैं, तो वो खत्म होने वाली है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं 2024 में ट्रेडिंग रहने वाले लड़कियों के नाम और उसके अर्थ।

आम्या

आप अपनी बेटी का नाम अ यानी की A से रखने की सोच रहे हैं तो आम्या नाम रख सकते हैं। आम्या का अर्थ होता है मुलायम या कोमल। आम्या नाम की लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती हैं और अपने आसपास खुशियां बिखेरती हैं।

इन्द्राक्षी

इन्द्राक्षी नाम बहुत ही यूनिक है। इंद्राक्षी नाम का मतलब सुंदर आंखों का होना होता है। इन्द्राक्षी नाम वाली लड़कियां स्वाभिमानी स्वभाव की होती हैं। इन्हें खुद पर विश्वास करना और आत्मनिर्भर रहना ही पसंद होता है।

इसे भी पढ़ेंः 2024 में ट्रेंड में रहने वाले हैं लड़कों के ये यूनिक नाम, खास है इनका मतलब

वैदेही

वैदेही नाम का अर्थ विदेहों की राजकुमारी है। राजा जनक की बेटी और श्रीराम की पत्नी माता सीता का एक नाम वैदेही भी था। इसलिए वैदेही नाम लड़कियों के लिए काफी खास होता है।

iTrending-Baby-Girls-Names-of-2024-ins2

दक्षता 

दक्षता नाम का अर्थ होता है कौशल। जो लोग अपनी लड़कियों को कौशल से भरपूर देखना चाहते हैं वो दक्षता नाम का चुनाव कर सकते हैं। कहा जाता है कि दक्षता नाम की लड़कियां एक मुद्दे के सभी पक्षों को देखने में सक्षम होती हैं। वह सभी स्थितियों में सामंजस्य पूर्ण परिणाम की तलाश करती हैं। 

फ्रेया

फ्रेया एक स्कैंडिनेवियाई नाम है जिसका अर्थ होता है एक महान महिला। फ्रेया नाम की लड़कियां हमेशा दूसरों की मदद करती हैं। इस नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व में प्यार, भरोसा और दूसरों की मदद करना देखा जाता है।

गिन्नी

2000-2002 के करीब गिन्नी नाम टीवी सीरियल्स में काफी फेमस हुआ था। यह नाम लड़कियों के लिए बहुत ही खास है। गिन्नी नाम का अर्थ होता है सोना। कहा जाता है कि गिन्नी नाम की लड़कियां अपने जीवन में बहुत शौर्य और प्यार कमाती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः OMH SELF TRIED: सर्दियों में घर पर बने इस खास तेल से करें बच्चों की मालिश, कम पड़ेंगे बीमार

Trending-Baby-Girls-Names-of-2024

लाखी

लाखी नाम सुनने में थोड़ा छोटा जरूर है, लेकिन इसका अर्थ बहुत ही खूबसूरत है। लाखी नाम का कनेक्शन माता लक्ष्मी से है। मान्यता है कि लाखी नाम की लड़कियों के जीवन में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है। 

आद्रिका

अपने घर पर नन्ही परी के लिए आपने अभी से बड़े-बड़े सपने देख लिए हैं तो आद्रिका नाम आपके लिए बेस्ट है। आद्रिका नाम का अर्थ होता है गगनचुंबी यानी की आसमान को छूने वाली। 

Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

Chaitra Navratri 2023: मां दुर्गा के इन 21 नामों पर रखें बेटी का नाम, जानें इनके अर्थ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version