Trending Baby Boy Names of 2024: साल 2023 जा चुका है और पूरी दुनिया बाहें फैलाकर नए साल का स्वागत कर चुकी है। नए साल के साथ ही नई उम्मीदों और नए ट्रेंड की भी शुरुआत हो चुकी है। जिस तरह से कपड़े, जूते, बैग्स का ट्रेंड साल के साथ बदलता है ठीक वैसे ही नामों का ट्रेंड भी वक्त के साथ बदलता रहता है। 2024 में आपके घर पर भी किलकारियां गूंजने वाली है, तो जाहिर सी बात है आपने उसके लिए नामों की तलाश अभी से शुरू कर दी होगी। वैसे तो आज भी जब भारतीय घरों में छोटा बच्चा आता है तो लोग उसे बाबू, सोना, छोटू और गुड्डू जैसे नाम से बुलाते हैं, लेकिन पेरेंट्स बच्चे लिए ऐसे नाम ढ़ूंढ़ते हैं जिससे उसको पहचान मिलती है।
अगर आप भी 2024 में पेरेंट्स बन चुके हैं या बनने वाले हैं और बेबी बॉय के लिए ट्रेंड के हिसाब से नाम खोज रहे हैं तो आपकी तलाश इस आर्टिकल में पूरी होने वाली है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेबी बॉय के कुछ यूनिक नाम और उनका अर्थ जो साल 2024 में ट्रेंडिंग में रहने की संभावना है।
2024 में लड़कों में ट्रेडिंग होने वाले नामों की लिस्ट - Trending Baby Boy Names of 2024 in Hindi
1. पार्थ
पार्थ बहुत ही ट्रेडिंग और यूनिक नाम है। वैसे तो पार्थ नाम नए जमाने का लगता है, लेकिन यह सदियों से चला आ रहा है। महाभारत के वीर योद्धा अर्जुन का भी एक नाम पार्थ था। पार्थ नाम का अर्थ होता राजकुमार।
इसे भी पढ़ेंः Pollution in Delhi: वायु प्रदूषण के बुरे प्रभाव को कम करता है गुड़, जानें सेवन का तरीका
2. रुद्रांश
रुद्रांश नाम का सीधा कनेक्शन भगवान शिव से है। रुद्रांश नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक अंश। ऐसा कहा जाता है कि रुद्रांश नाम के लोगों में बहुत ही सब्र का भाव होता है। इस नाम के लोग कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और नई-नई जगहों पर घूमने का शौक रखते हैं।
3. ऐदेन
ऐदेन नाम का अर्थ है शक्ति का प्रदर्शन। इस नाम के व्यक्ति न सिर्फ बल से बल्कि दिमाग से भी काफी शक्तिशाली होते हैं और दुनिया को अपने कदमों में झुकाने का दम रखते हैं।
4. भार्गव
भार्गव नाम भगवान शिव का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस बच्चे का नाम भार्गव होता है उसमें स्वयं ही भगवान शिव के गुण समाहित हो जाते हैं। भार्गव नाम के लड़कों का स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है।
इसे भी पढ़ेंः हिंदू धर्म के अनुसार चुन सकती हैं अपनी नन्ही परी का नाम, जानें इसके अर्थ
5. इभान
इभान नाम का कनेक्शन सीधे माता पार्वती और देवों के देव महादेव से है। दरअसल, भगवान गणेश का एक नाम इभान है। इभान नाम के लोग दुनिया से अलग सोचते हैं और जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
6. ओसमान
जो पेरेंट्स भगवान के नामों पर अपने बच्चे का नाम नहीं रखना चाहते हैं वह ओसमान नाम को चुन सकते हैं। ओसमान नाम का अर्थ होता है ईश्वर का सेवक। मान्यता है कि ओसमान नाम के लड़कों पर भगवान की सीधी कृपा होती है और वह अपने कार्यक्षेत्र में बहुत तरक्की करते हैं।
7. ऊजम
जो पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा जहां भी जाए आसपास के लोग मस्ती और खुशमिजाजी में डूब जाए, वो ऊजम नाम चुन सकते हैं। ऊजम नाम काफी यूनिक होने के साथ-साथ लकी भी है। इस नाम के लड़के अपने खुशमिजाजी और जिंदादिली से लोगों के मन में उतर जाते हैं। ऊजम नाम के लड़के किसी से भी अपनी बातों को मनवाने का दम रखते हैं।
8. क्षमाकरम
पारंपरिक नामों में लड़कियों के नाम अक्सर क्षमा रखे जाते हैं, लेकिन लड़कों के लिए क्षमाकरम नाम काफी हटके है। क्षमाकरम नाम का अर्थ होता है सभी को क्षमा (माफ) करने वाला है। इस नाम के लड़के काफी मनमोहक माने जाते हैं।
9. जागृत
जागृत नाम का अर्थ इसी में छिपा हुआ है। इसका अर्थ होता है सतर्क और जागरूक व्यक्ति, जो अपने आसपास की चीजों को पूरी तरह से जानने के बाद ही रिएक्शन देता है। जागृत नाम के लड़कों को ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं , क्योंकि यह अपनी बातों को सटीक तरीके से रखते हैं।
10. छायांक
छायांक नाम का कनेक्शन चंद्रमा से है। कुछ लोगों का माना है कि इस नाम का कनेक्शन भगवान बुद्ध से भी है। भगवान बुद्ध के सारथी का नाम छायांक था। लड़कों के लिए यूनिक नामों की लिस्ट खोज रहे लोगों के लिए एक नाम काफी अच्छा रहेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version