Year Ender: शारदा सिन्हा से लेकर रोहित बल तक, इस साल गंभीर बीमारियों से गई इन हस्तियों की जान, देखें लिस्ट

2024 में दुनिया को अलविदा कहने वाली लिस्ट में बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, विकास सेठी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Year Ender: शारदा सिन्हा से लेकर रोहित बल तक, इस साल गंभीर बीमारियों से गई इन हस्तियों की जान, देखें लिस्ट


साल 2024 कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाला है और एक बार फिर हम बांहें फैलाकर नए साल का स्वागत करेंगे। साल 2024 कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा रहा, तो कुछ लोगों के लिए 2024 बहुत बुरा साबित हुआ। वहीं, 2024 में कुछ मशहूर हस्तियों को गंभीर बीमारी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। 2024 में दुनिया को अलविदा कहने वाली लिस्ट में बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा, विकास सेठी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। अब जब 2024 जाने वाला है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी मशहूर हस्तियों के बारे में, जिन्होंने गंभीर बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया।

1. शारदा सिन्हा

बिहार की स्वर कोकिला और देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हाका भी साल 2024 में देहान्त हो दया। शारदा सिन्हा की मृत्यु मल्टीपल मायलोमा से हुई। मल्टीपल मायलोमा एक दुर्लभ ब्लड कैंसर है। शारदा सिन्हा ने 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी। शारदा सिन्हा का बीमारी की बात की जाए, तो उन्हें मल्टीपल मायलोमा था। मायो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का दुर्लभ ब्लड कैंसर है। यह कैंसर प्लाज्मा कोशिकाओं को प्रभावित करता है। प्लाज्मा कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाओं का एक प्रकार होती हैं, जो संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाती हैं।

इसे भी पढ़ेंः इन 6 चीजों को मिलाकर बनाएं एंटी-इंफ्लेमेटरी चाय, मेटाबॉलिज्म रहेगा बेहतर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ratan Tata (@ratantata)

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई थायराइड के मरीजों को गोभी-ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

2. रतन टाटा

भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा (Ratan Naval Tata) ने 9 अक्टूबर 2024 को आखिरी सांस ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ती उम्र की वजह से रतन टाटा का निधन हाइपोटेंशन यानी कि लो ब्लड प्रेशर के कारण हुआ था। हाइपोटेंशन तब होता है जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का दबाव सामान्य से कम हो जाता है। गंभीर मामलों में लो ब्लड प्रेशर के कारण शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई रुक जाती है, जिसकी वजह से हार्ट और दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है।

इसे भी पढ़ेंः Exclusive:डाइट और योग से खुद को फिट रखती हैं Panchayat Season 3 की एक्ट्रेस कल्याणी खत्री,जानें फिटनेस सीक्रेट

3. विकास शेट्टी

टीवी एक्टर विकास सेठी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। विकास शेट्टी ने 8 सितंबर 2024 को दुनिया को अलविदा कहा था। उनकी उम्र सिर्फ 48 साल थी। एक्टर विकास शेट्टी की मौत के बाद उनकी पत्नी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि उन्हें पहले उल्टी और दस्त की समस्या थी। वह डिहाइड्रेशन के कारण काफी परेशान थे। हालांकि वह इसका इलाज करवाने के लिए अस्पताल नहीं जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने डॉक्टरों को घर पर बुलाकर ही इलाज शुरू करवाया था। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती ही चली गई और विकास शेट्टी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेंः खाने में इस गलती के कारण भारतीयों में बढ़ रहा है क्रोनिक डिजीज का खतरा, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Zee Marathi (@zeemarathiofficial)

4. अतुल परचुरे

कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मशहूर एक्टर अतुल परचुरे का 14 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया था। अतुल परचुरे 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उनके लिवर में 5 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। लेकिन इसके इलाज के दौरान कुछ गलती हुई थी और इसका असर उनके अग्न्याशय पर पड़ा था। उस वक्त हालत ऐसी थी कि वह चल भी नहीं पा रहे थे। हालांकि बाद में अतुल परचुरे ने डॉक्टर बदला और इलाज शुरू करवाया। लेकिन कैंसर से जूझते हुए अतुल परचुरे 2024 में दुनिया से चले गए।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के कितने दिन बाद बैली बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से 

5. सुहानी भटनागर

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन से कुछ सप्ताह पहले ही उनके पैर में चोट लग गई थी।वो अपने पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए ट्रीटमेंट करवा रही थीं। ट्रीटमेंट के दौरान सुहानी भटनागर को साइड इफेक्ट हुआ और उनकी मौत हो गई।

Read Next

उर्फी जावेद ने 9 साल बाद हटवाए चिन फिलर्स, शेयर की पहले और बाद की तस्वीरें

Disclaimer